Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बर्फ की सफेद चादर में लिपटीं औली-चकराता की वादियां, जन्नत से कम नहीं नजारे, घूमना है तो बस चले आइए

Sun, 03 Mar 2024 12:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Mar 2024 12:16 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy Snowfall In Hilly Areas Auli Chakrata Beautiful Photos
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली है। पहाड़ से मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। चमोली जनपद में लगातार तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश हो रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। औली और चकराता में फिर से बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। 



निजमुला घाटी के ईराणी, पाणा, झींझी, नंदानगर के रामणी, घूनी, पडेरगांव सहित कई गांवों में बर्फ जम गई है। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। पैदल रास्तों और खेत खलियानों में बर्फ जमने से ग्रामीणों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

Uttarakhand: फिर ठंड से कांपा उत्तराखंड...पहाड़ से मैदान तक बारिश, चोटियों पर बर्फबारी, गंगोत्री हाईवे बंद

Trending Videos
Uttarakhand Weather Heavy Snowfall In Hilly Areas Auli Chakrata Beautiful Photos
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी जिले में रात से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से आगे बंद है। मोरी क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। 

Uttarakhand Weather Heavy Snowfall In Hilly Areas Auli Chakrata Beautiful Photos
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

चकराता में सीजन की चौथी बर्फबारी हुई है।  क्षेत्र के लौखंडी, कोटी-कनासर, जाड़ी, बुल्हाड़, देववन, केराड़ में भारी बर्फ पड़ी है। बर्फबारी के बाद जमीन पर छह इंच मोटी बर्फ की चादर जम गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy Snowfall In Hilly Areas Auli Chakrata Beautiful Photos
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

इधर, बदरीनाथ हाईवे पागलनाला में करीब एक घंटे तक बाधित रहा। यहां हाईवे पर आया मलबा दलदल में तब्दील हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। हाईवे पर हनुमान चटटी से आगे बर्फ हटाने का काम भी प्रभावित हो गया है। जोशीमठ-औली और चमोली-गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर भी बर्फ जम जाने से वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy Snowfall In Hilly Areas Auli Chakrata Beautiful Photos
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बर्फबारी के बाद मौसम साफ हो गया है। लेकिन, खरशालीगांव में स्थित मां यमुना मंदिर में बर्फ जमी हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed