उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब बना हुआ है। देर शाम औली में बर्फबारी शुरू हो गई। यहां अभी तक करीब डेढ़ इंच तक बर्फ जमी है। बर्फबारी के बीच बड़ी संख्या में पर्यटक औली पहुंच रहे हैं।
बीती पांच फरवरी को भी यहां बर्फबारी हुई थी, जिसके बाद यहां भारी मात्रा में बर्फ जम गई थी। अधिक बर्फ होने के चलते यहां स्कीइंग का भी प्रशिक्षण शुरू हो गया था, लेकिन बीते दिनों मौसम में बदलाव के कारण यहां फिर से बर्फ पिघल गई थी। अब आज शाम को यहां फिर बर्फबारी शुरू हो गई। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
PHOTOS: गंगोत्री और बदरीनाथ धाम में बर्फबारी...सफेद चादर में लिपटीं वादियां, मैदान में बारिश से बढ़ी ठंड
2 of 5
औली में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित फूलों की घाटी, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही नीती व माणा घाटी में भी बर्फबारी हुई।
3 of 5
औली में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
हनुमान चट्टी से बदरीनाथ धाम तक हाईवे भी फिसलन भरा हो गया है। हाईवे पर करीब आधा फीट तक बर्फ जम गई है।
4 of 5
औली में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
उधर, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को भी बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
5 of 5
औली में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के साथ भारी बर्फबारी की संभावना है।