फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: बारिश से उफान पर नदियां, ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर बीच से टूटा पुल, कई गाड़ियां बहीं, तस्वीरें...

Fri, 27 Aug 2021 05:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Aug 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Update Today Latest News : Bridge Collapse on Rishikesh Dehradun Highway photos
रानीपोखरी में पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बारिश ने कई जगहों पर मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। नदियों का ऐसा रौद्र रूप देख लोग दहशत में हैं। वहीं, ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर जाखन नदी पर बने पुल के बीच का बड़ा हिस्सा भरभरा कर ढह गया। पुल के ढहने से दो छोटे मालवाहक वाहन और एक कार बह गई। इस दौरान कार सवार एक व्यक्ति चोटिल हो गया। वहीं, दोपहर को पुल का एक और पिलर ढह गया।



Uttarakhand Weather: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे समेत 659 सड़कें बंद

एसडीएम डोईवाला लक्ष्मी राज चौहान ने बताया कि पानी के तेज बहाव के कारण रानीपोखरी जाखन नदी का पुल बीच से टूट गया है। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ वाहन नीचे गिर गए। कुछ बाइक सवार भी बाल-बाल बचे। कोई बड़ी जनहानि की सूचना अभी तक नहीं मिली है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम और पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद हैं।



हरिद्वार में मूसलाधार बारिश से गंगा समेत बरसाती नदियां उफान पर, जलस्तर बढ़ने से बही कार, देखें वीडियो


पुलिस ने पुल पर पूरी तरह से आवाजाही को बंद करा दिया है। बता दें कि ऋषिकेश की मेयर अनीता भी हादसा होने से कुछ देर पहले इसी पुल से गुजरी थीं। सूचना मिलने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के प्रतिनिधि पूर्व ओएसडी धीरेंद्र पंवार भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Uttarakhand Weather Forecast Update Today Latest News : Bridge Collapse on Rishikesh Dehradun Highway photos
रानीपोखरी में पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला

जाखन नदी का पुल ढहने से राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल है। अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी है। वहीं, पुलिस और प्रशासन की टीम ने पुल के दोनों ओर से लोगों को हटवा दिया है।

Uttarakhand Weather Forecast Update Today Latest News : Bridge Collapse on Rishikesh Dehradun Highway photos
रानीपोखरी में पुल टूटने के बाद थमी वाहनों की आवाजाही - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश में उफान पर आई चंद्रभागा नदी ने भी अपना रुख बदल लिया है। अब चंद्रभागा नदी की धारा दूसरी ओर बह रही है। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन में गुरुवार देर रात दो दोपहिया वाहन सवार लोग गहरी खाई में गिर गए। आनन- फानन मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Update Today Latest News : Bridge Collapse on Rishikesh Dehradun Highway photos
ऋषिकेश में उफान पर आई नदी - फोटो : अमर उजाला

रायवाला थाना क्षेत्र के सौंग नदी में जलस्तर बढ़ने से एक महिला सहित चार लोग टापू में फंस गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों लोगों को सकुशल बाहर निकाला। शुक्रवार सुबह छिद्दरवाला निवासी एक महिला और दो पुरुष गाय को खोजने के लिए ठाकुरपुर के पास रेलवे पुल के नीचे पहुंचे। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Update Today Latest News : Bridge Collapse on Rishikesh Dehradun Highway photos
पानी बढ़ने से टूटी सड़क - फोटो : अमर उजाला

सुबह करीब 6.30 पर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और तीनों लोग नदी के बीच बने टापू पर फंस गए। वहीं रेलवे पुल के नीचे झोपड़ी बनाकर रह रहा भिक्षुक भी नदी के बीच फंसा हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंची रायवाला पुलिस ने दो लोगों को रस्सी के सहारे नदी से बाहर निकाला। कुछ देर बाद एसडीएआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम अन्य दो लोगों को सकुशल नदी से बाहर ले आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed