फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में मौसम का सितम: कुमाऊं में बारिश से हालात खराब, तीन की गई जान, तस्वीरें बयां कर रहीं तबाही का मंजर

Wed, 09 Aug 2023 09:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Aug 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Disaster in Kumaon after Heavy rainfall Three Death and  House Collapse Photos
कुमाऊं में बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला

मूसलाधार बारिश ने कुमाऊं भर में जहां-तहां मुश्किलें खड़ी कर दीं। पहाड़ से तराई तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के कारण बीआरओ के जेसीबी चालक सहित तीन लोगों की जान चली गई। मंडल में 63 सड़कें बंद होने से आवाजाही ठप हो गई। भूस्खलन, मलबा आने, मकान ध्वस्त होने और जलभराव के कारण कई जगह लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिला प्रशासन ने बुधवार को भी 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने के आदेश दिए हैं।



मुनस्यारी में उच्च हिमालयी क्षेत्रों के गांवों को जोड़ने वाली धापा-मिलम सड़क खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से बीआरओ के जेसीबी चालक थंपी पीवी (57) की मौत हो गई। वह चेट्टीकुलगड़ा जिला अल्लपी (केरल) के रहने वाले थे।

सिनरगाड़ में सड़क खोलने के दौरान बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे यह हादसा हुआ। ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर आंधी तूफान के दौरान गिरे पेड़ की चपेट में आने से बाइक सवार डिलीवरी बॉय अक्षय नेगी (23) की मौत हो गई। वह एकलौता बेटा था उसके पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। साढ़े तीन माह पहले ही उसकी अल्मोड़ा से शादी हुई थी।

कुदरत का कहर: कोटद्वार में दहशत के 16 घंटे...मूसलाधार बारिश से आया सैलाब, खौफ में गुजारी रात, दिखी बस तबाही

नैनीताल के जलालगांव के तोक थापला निवासी चंद्र दत्त बिष्टानिया (40) खमारी गांव के पास बहने वाले नाले को पार करते समय फिसल गए। इस कारण वह नाले के तेज बहाव में बह गए। उनका शव घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर पड़ा मिला।

Uttarakhand Weather Disaster in Kumaon after Heavy rainfall Three Death and  House Collapse Photos
कुमाऊं में बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर में ढेला के तेज बहाव से राष्ट्रीय राजमार्ग 74 (रुद्रपुर-हरिद्वार हाईवे) पर एक साल पहले बने पुल का अप्रोच धराशायी हो गया। इस कारण हाईवे पर आवागमन पूरी तरह से बंद करा दी गई है। यह हादसा ढेला नदी में 22 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से जल स्तर बढ़ने के कारण हुआ।

Uttarakhand Weather Disaster in Kumaon after Heavy rainfall Three Death and  House Collapse Photos
कुमाऊं में बारिश से आफत - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर के जगतपुरा व मुखर्जीनगर में 35 घरों में घुसा बरसाती पानी, डर से सहमे लोग रात में जागते रहे। शक्तिफार्म क्षेत्र में भारी बारिश से तबाही, 70 परिवारों के तीन सौ लोगों को राहत शिविरों में भेजा, बैगुल नदी के उफान से आधा दर्जन गांवों में बाढ़ जैसे हाल। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बाढ़ से घिरे लोगों को बाहर निकाला। सैकड़ों एकड़ में खड़ी धान की फसल जलमग्न हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Disaster in Kumaon after Heavy rainfall Three Death and  House Collapse Photos
कुमाऊं में बारिश से आफत - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर-लालकुआं रेलवे ट्रैक पर पानी आने से ट्रेन का संचालन ठप हो गया। इसके चलते मुरादाबाद से काठगोदाम जाने वाली ट्रेन संख्या 05363, काठगोदाम से मुरादाबाद जाने वाली ट्रेन 05364, बरेली सिटी-काशीपुर जाने वाली ट्रेन 05351, काशीपुर-बरेली सिटी जाने वाली ट्रेन 05352, लालकुआं-काशीपुर ट्रेन संख्या 05383, काशीपुर-लालकुआं जाने वाली ट्रेन 05384 रद्द कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Disaster in Kumaon after Heavy rainfall Three Death and  House Collapse Photos
कुमाऊं में बारिश से आफत - फोटो : अमर उजाला

रकसिया नाले की वजह से मंगलवार रात हल्द्वानी के दमुवाढूंगा समेत दर्जनों कॉलोनियों में जलभराव हो गया था। कुमाऊं कॉलोनी में एक निर्माणाधीन भवन का हिस्सा टूटकर रकसिया नाले में गिर गया जबकि कई अन्य घरों के करीब तक भू-कटाव हो गया। मंगलवार की रात को लोग जागते रहे और सुरक्षित स्थान ढूंढते रहे। कई परिवार ताला लगाकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। किरायेदारों ने भी दूसरी जगह मकान तलाशने शुरू कर दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed