फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: बदला मौसम...मैदान में बारिश ने बढ़ाई ठंडक, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी

Mon, 06 Oct 2025 03:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Oct 2025 03:52 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Snowfall News: आज उत्तराखंड के आठ जिलों में तेज दौर की बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है। वहीं, दोपहर बाद मौसम बदला और पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हो गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather changes heavy rainfall in Plains and snowfall in Kedarnath and Hemkund Sahib photos
केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद आज पहाड़ से मैदान तक मौसम बदला। राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में बारिश ने ठंडक बढ़ा दी है। वहीं, केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। 



उधर, यमुनोत्री धाम में भी यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में मौसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम के आसपास की चोटियों पर बर्फबारी और नीचले इलाकों में बारिश की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है।

Chamoli News: सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे बदरीनाथ धाम, भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Uttarakhand Weather changes heavy rainfall in Plains and snowfall in Kedarnath and Hemkund Sahib photos
हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बता दें कि उत्तराखंड के आठ जिलों में आज तेज दौर की बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है। जबकि चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather changes heavy rainfall in Plains and snowfall in Kedarnath and Hemkund Sahib photos
यमुनोत्री में बारिश के बीच श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जिले के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather changes heavy rainfall in Plains and snowfall in Kedarnath and Hemkund Sahib photos
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जबकि इन जिलों के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। वहीं, अन्य पांच जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेश भर में आठ अक्तूबर तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather changes heavy rainfall in Plains and snowfall in Kedarnath and Hemkund Sahib photos
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया, निम्न दबाव बनने के कारण उत्तराखंड में आठ अक्तूबर तक तेज बारिश होने की संभावना है। खासकर छह और सात अक्तूबर को प्रदेश के अधिकतर हिस्साें में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed