{"_id":"6170e09dfb267d530d581ed4","slug":"uttarakhand-weather-and-flood-update-weather-is-clear-disaster-brutal-scene-seen-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड आपदा: मौसम खुला तो हर तरफ दिखा तबाही का मंजर, 10 तस्वीरों में देखें बारिश का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड आपदा: मौसम खुला तो हर तरफ दिखा तबाही का मंजर, 10 तस्वीरों में देखें बारिश का कहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
उत्तराखंड में आपदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुमाऊं में बारिश की रफ्तार थमी। सभी जिलों में धूप खिली लेकिन आपदा के जख्म भी रिसते रहे। मंडल के अलग-अलग हिस्सों में सात और मौतों का पता चला जबकि तीन और लोग लापता हो गए। गढ़वाल में तीन और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कुमाऊं में आपदा की भेंट चढे़ लोगों की संख्या अब 52, जबकि पूरे प्रदेश में 58 हो गई है।
बुधवार को भी चंपावत जिले के पर्वतीय हिस्से, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ का सड़क संपर्क मैदानों से कटा रहा। कालाढूंगी और भीमताल-भवाली के रास्ते नैनीताल का हल्द्वानी से सड़क संपर्क बहाल हुआ। शाम तक रामगढ़ के रास्ते अल्मोड़ा, बागेश्वर भी सड़क संपर्क से जुड़ गए।
गढ़वाल में 14 लोग लापता बताए गए थे जिनमें देर शाम तीन की मौत की पुष्टि हो गई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी को फोनकर आपदा में हुए नुकसान की जानकारी ली। बुधवार की देर रात देहरादून में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंच चुके हैं। गुरुवार को वह प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
2 of 10
नैनीताल में हल्द्वानी रोड पर कोयला टाल को जाने वाला मार्ग भी भूस्खलन की चपेट में
- फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं के नेपाल सीमा से लगे चंपावत जिले के सुल्ला गांव में मलबे की चपेट में आने से कैलाश सिंह (32) उनकी पत्नी चंचला देवी (28), उनके दो बेटों रोहित सिंह (12) और भुवन सिंह (8) की मौत हो गई है।
3 of 10
उत्तराखंड में आपदा
- फोटो : अमर उजाला
आपदा राहत टीमों ने 18 घंटे की मशक्कत के बाद शवों को मलबे से निकाला। कुमाऊं भर में संचार सेवा में व्यवधान के कारण इस घटना का पता एक दिन बाद चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
नैनीताल में बारिश के दौरान रईस होटल क्षेत्र में हुआ भूस्खलन
- फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ जिले की धारचूला तहसील के दारमा घाटी के ग्राम चल के बुग्याल में जानवरों के साथ गए दो लोगों की बर्फ में दबकर मौत हो गई। इनकी पहचान ग्राम चल निवासी शंकर सिंह (51) और दीपक सिंह (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
5 of 10
किच्छा में हंसली नदी में लापता कुंदन को खोजती एनडीआरएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर के ग्राम लदुआ ढिकुली में ऊंट की सवारी कराने वाले बिजनौर निवासी इस्लामुद्दीन उर्फ मुंशी की सात वर्षीय बेटी आलिया रामनगर में कोसी नदी के तेज बहाव में बह गई। घटना के वक्त बच्ची बकरियों को चराने नदी किनारे गई थी। बच्ची को बहता देख वहां मौजूद पड़ोस की महिला ने भी तेज पानी में छलांग लगा दी। महिला को तो लोगों ने बचा लिया लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।