उत्तराखंड की छात्र राजनीति के इतिहास में पहली बार शनिवार को राज्यभर के सभी कॉलेजों में एक साथ छात्रसंघ चुनाव संपन्न कराए गए।
चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में मतदान करता छात्र।
कर्णप्रयाग स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई और सचिव पद पर एबीवीपी प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। अध्यक्ष पद एनएसयूआई के निकेश नेगी ने निर्दलीय प्रत्याशी हेमंत नेगी को 41 मतो से पराजित किया। निकेश नेगी को 382 और हेमंत नेगी को 341 मत मिले। दो अन्य प्रत्याशियों में आरती नेगी को 182 व आरती को 22 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर सौरभ सिंह ने 514 वोटों से जीत दर्ज की।
श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर परिसर में छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि और सचिव पद पर जीत दर्ज की। सचिव पद पर आर्यन ग्रुप की दिव्या ने जीत हासिल की। जबकि एनएसयूआई के प्रत्याशियों का खाता भी नहीं खुल पाया। यहां अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अमित मिश्रा ने जीत दर्ज की। जबकि विवि प्रतिनिधि पद पर परिषद के ही विपिन फस्र्वाण पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।