फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुद्रपुर हत्याकांड: आरोपी दामाद ने खुद कबूला अपना जुर्म, बताया कैसे की सास-ससुर और सालियों की हत्या

Fri, 28 Aug 2020 11:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Aug 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Rudrapur Murder case: Accused Son in Law Admitted his crime, told Horrible Story of Murder
रुद्रपुर में घर के अंदर मिले शव - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रुद्रपुर में सास-ससुर और दो सालियों की हत्या के आरोपी दामाद नरेंद्र और किराएदार विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा उसकी पत्नी लीलावती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतकों के रिश्तेदार दुर्गा प्रसाद ने नरेंद्र, विजय और लीलावती के खिलाफ तहरीर दी है और केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। 

Uttarakhand Rudrapur Murder case: Accused Son in Law Admitted his crime, told Horrible Story of Murder
- फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में नरेंद्र ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि रोजाना सुबह उसकी सास और साली दूध लेने जाया करते थे। इसके चलते उसने सुबह के समय ही हत्या करने की योजना बनाई थी। 20 अप्रैल 2019 की सुबह साढ़े पांच बजे उसकी सास हेमवती और साली पार्वती दूध लेने गए थे। 

Uttarakhand Rudrapur Murder case: Accused Son in Law Admitted his crime, told Horrible Story of Murder
- फोटो : अमर उजाला

मकान का दरवाजा खुला होने पर वह अपने साथी विजय के साथ घर में घुसा। इसके बाद उसने पहले दुर्गा और फिर हीरालाल पर डंडे से वार कर हत्या कर दी थी। थोड़ी देर में हेमवती और पार्वती घर पर आए तो उसी डंडे से उनकी भी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Rudrapur Murder case: Accused Son in Law Admitted his crime, told Horrible Story of Murder
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद शवों को कमरे में छोड़कर बाहर से ताला लगा दिया था। 21 अप्रैल की सुबह पड़ोसियों को ससुरालियों की ओर से मकान बेचे जाने और मरम्मत करने की बात कहकर आंगन में खुदाई की थी। इसके बाद शवों को खोदे गए गड्ढे में डालकर ऊपर से सीमेंटेड फर्श डलवा दिया था। 

विज्ञापन
Uttarakhand Rudrapur Murder case: Accused Son in Law Admitted his crime, told Horrible Story of Murder
- फोटो : अमर उजाला

बेहद शातिर दिमाग नरेंद्र ने प्रारंभिक पूछताछ में पूरे मामले को खोलने में अहम रहे दुर्गा प्रसाद को भी फंसाने की कोशिश की। उसने बताया था कि दुर्गा प्रसाद भी उसका साथी था। आईजी ने बताया कि नरेंद्र की मंशा कामयाब नहीं हो पाई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed