फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: हर की पैड़ी पर राहुल गांधी ने की गंगा आरती, जीत के लिए मांगा आशीर्वाद, तस्वीरें..

Sat, 05 Feb 2022 07:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 05 Feb 2022 07:48 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड को वो मुख्यमंत्री चाहिए जो जनता के बीच का हो। आंधी-तूफान और बारिश में उनके बीच जाकर काम कर सके।

विज्ञापन
Uttarakhand: Rahul Gandhi offers prayers and ganga Aarti at Har Ki Pauri in Haridwar,see photos
राहुल गांधी ने की गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में भगत सिंह चौक स्थित जवाहर लाल नेहरू नेशनल यूथ सेंटर में वर्चुअल रैली करने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरकी पैड़ी में गंगा आरती की।  इससे पहले ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित मंडी परिसर में कांग्रेस पार्टी की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया था।

पूर्वाहन 11 बजे से होने वाली जनसभा राहुल गांधी के दो घंटे देरी से पहुंचने के चलते दोपहर एक बजे से शुरू हो सकी। राहुल गांधी से पहले कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशियों ने बारी-बारी से जनता के समक्ष संबोधन किया। यहां राहुल गांधी ने अपने संबोधन में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए प्रदेश की जनता से पार्टनशिप मांगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022 : दो दिवसीय दौरे पर रविवार को उत्तराखंड पहुंचेंगे जेपी नड्डा

किच्छा में संबोधन खत्म होने के बाद राहुल गांधी शाम को हरिद्वार पहुंचे। यहां हरिद्वार में भगत सिंह चौक स्थित जवाहर लाल नेहरू नेशनल यूथ सेंटर में उन्होंने वर्चुअल रैली की। हरिद्वार में चुनाव प्रचार को धार देने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा जनता से चार वादे किए। यहां अपना संबोधन पूरा करने के बाद राहुल गांधी हर की पैड़ी गए। जहां उन्होंने गंगा आरती की। 

Uttarakhand: Rahul Gandhi offers prayers and ganga Aarti at Har Ki Pauri in Haridwar,see photos
राहुल गांधी ने की गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला
हर की पैड़ी पर गंगा आरती करने के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद रहे। 
Uttarakhand: Rahul Gandhi offers prayers and ganga Aarti at Har Ki Pauri in Haridwar,see photos
राहुल गांधी ने की गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

यहां पूजा-अर्चना कर राहुल गांधी ने पार्टी की भारी बहुमत से जीत का आशीर्वाद मां गंगा से मांगा। उनके साथ इस दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: Rahul Gandhi offers prayers and ganga Aarti at Har Ki Pauri in Haridwar,see photos
राहुल गांधी ने की गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड को वो मुख्यमंत्री चाहिए जो जनता के बीच का हो। आंधी-तूफान और बारिश में उनके बीच जाकर काम कर सके। जनता से बात कर सके। गले लगकर पूछे क्या परेशानी है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Rahul Gandhi offers prayers and ganga Aarti at Har Ki Pauri in Haridwar,see photos
राहुल गांधी ने की गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड की जनता की बात सुनकर काम करना चाहती है और यही संदेश देना चाहती है। कहा कि कांग्रेस की सरकार जनता की सरकार होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed