उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस की जीत का जश्न समर्थक देर रात तक मनाते रहे। सुबह से शुरू हुई मतगणना देर रात तक चलती रही। जैसे-जैसे नतीजे आते रहे समर्थकों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। तस्वीरें देखिए...
2 of 5
निकाय चुनाव रिजल्ट आने के बाद जश्न मनाते भाजपाई
मंगलवार पूरे दिन मतगणना केंद्र से लेकर शहर और वार्ड तक ढोल-नगाड़े बजते रहे। जीते हुए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने पूरे शहर में घूमकर विजय जुलूस निकाले। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद सुबह ग्यारह बजे से वार्ड में पार्षदों के परिणाम आने शुरू हो गए थे।
3 of 5
निकाय चुनाव रिजल्ट आने के बाद जश्न मनाते समर्थक
हरिद्वार में वार्ड तीन में भाजपा की जीत के बाद समर्थकों ने ढ़ोल की थाप पर खूब डांस किया। लक्सर नगर पालिका में सभासद के पद पर भाजपा से चुनाव लड़ रहे विकास खटाणा की जीत के बाद उनके पैतृक गांव प्रहलादपुर में जश्न का माहौल है।
4 of 5
निकाय चुनाव रिजल्ट आने के बाद जश्न मनाते समर्थक
ऋषिकेश में भी भाजपा की जीत के बाद समर्थकों ने खूब डांस किया। हल्द्वानी में मेयर सीट पर काबिज हुई भाजपा को लेकर भी समर्थकों में खुशी की लहर है। जीत के कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत भी जमकर नाचे।
5 of 5
निकाय चुनाव रिजल्ट आने के बाद जश्न मनाते समर्थक
चिन्यालीसौड़ में निर्दलीय प्रत्याशी बीना बिष्ट की बड़ी जीत के बाद समर्थकों में खासा उत्साह दिखा। उन्होंने जनता व समर्थकों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जनता के इस भरोसे को कायम रखते हुए घोषणा पत्र में किए हर वादे को पूरा किया जाएगा।