फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद पिता का शव देख लिपटकर रो पड़ी बेटियां, तस्वीरें देख दिल भर आएगा

Wed, 21 Nov 2018 08:23 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा Updated Wed, 21 Nov 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
Martyred jawan chandrika prasad Funeral emotional photos
शहीद चंद्रिका प्रसाद

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के हवलदार चंद्रिका प्रसाद का नेपाल सीमा पर बहने वाली जगबूड़ा नदी के घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ देहरादून और रामपुर के डीआईजी सहित तमाम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। इससे पूर्व सुबह तीन बजे शहीद के पार्थिव शरीर के घर पहुंचा। शहीद के अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा।  

Martyred jawan chandrika prasad Funeral emotional photos
शहीद चंद्रिका प्रसाद

शहीद चंद्रिका प्रसाद का पार्थिव शरीर सीआरपीएफ के वाहन से मंगलवार सुबह तीन बजे उनके गांव खेलड़िया पहुंचा। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बुधवार सुबह नौ बजे तक शहीद के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। बाद में शहीद की अंतिम यात्रा शुरू हुई। देहरादून के डीआईजी दिनेश उनियाल, रामपुर के डीआईजी सुनील जॉन सहित सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट हेमंत कुमार, लोकेश बाबू, आरके यादव, ललित वर्मा, रुद्रपुर के नगर आयुक्त जयभारत सिंह, विधायक पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेसी भुवन कापड़ी, प्रकाश तिवारी, कन्हैयालाल, अमरजीत कुशवाहा, दान सिंह मुन्ना सामंत, हृदयानंद आदि शामिल हुए।  

Martyred jawan chandrika prasad Funeral emotional photos
शहीद चंद्रिका प्रसाद

शहीद के घर से घाट तक के पांच किमी की पैदल शवयात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। शहीद के अंतिम संस्कार से पूर्व अधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र और पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर काठगोदाम से आई सीरपीएफ के जवानों की टीम ने शहीद को सलामी दी। शहीद के ज्येष्ठ पुत्र अनिरुद्ध प्रसाद ने मुखाग्नि दी। वहां पर शहीद के पिता बृजनंदन प्रसाद, थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, सतीश पाठक, अजीत सिंह, आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Martyred jawan chandrika prasad Funeral emotional photos
शहीद चंद्रिका प्रसाद

देहरादून के डीआईजी दिनेश उनियाल व रामपुर के डीआईजी सुनील जॉन ने शहीद की पत्नी रामरति को तात्कालिक सहायता के तौर पर 50 हजार की सहायता राशि मुहैया कराई। उन्होंने कहा कि आपके परिवार की इस दुख की घड़ी में पूरा विभाग उनके साथ है। उन्होंने शहीद के पुत्र सर्वजीत की शिक्षा और आयु की जानकारी लेते हुए कहा कि जो भी सहायता हो सकेगी वह की जाएगी। 

विज्ञापन
Martyred jawan chandrika prasad Funeral emotional photos
शहीद चंद्रिका प्रसाद

विधायक पुष्कर सिंह धामी के समक्ष परिजनों व ग्रामीणों द्वारा शहीद द्वार और शहीद की प्रतिमा बनाए जाने की बात रखी। जिस पर विधायक ने कहा कि परिजनों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत के बाद जो भी तय होगा उसे बनाया जाएगा। उन्होंने शहीद की पत्नी रामरति सहित पुत्रों को आश्वासन दिया कि वह हर संभव सहायता मुहैया कराएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed