फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Farmers were taught scientific farming

Dehradun News: किसानों को वैज्ञानिक खेती सिखाई

Tue, 27 Oct 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 27 Oct 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Farmers were taught scientific farming
सेलाकुई। माया देवी विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्रौद्योगिकी विद्यालय ने मंगलवार को देहरादून के कोटी गांव में किसान-विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती और उन्नत कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना था। विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कृषि शिक्षा को खेतों से जोड़ने पर जोर दिया।कुलपति डॉ. आशीष सेमवाल ने इसे ज्ञान साझा करने का बेहतर माध्यम बताया। उन्होंने किसानों से संवाद भी किया। कृषि विशेषज्ञों ने उन्नत बीजों, मृदा स्वास्थ्य और फसल सुरक्षा की जानकारी दी। किसानों ने अपनी समस्याएं साझा कर वैज्ञानिक समाधान प्राप्त किए। अधिष्ठाता महेंद्र सिंह पाल, ग्राम प्रधान कल्पना कोली और पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहयोग दिया। विश्वविद्यालय ने सात गांवों की कोटी ग्राम सभा को अपनाने का प्रस्ताव रखा है, जिसका उद्देश्य किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed