फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुड़की में दर्दनाक हादसा: हंसी-खुशी शादी में जाने के लिए निकला था परिवार, पलभर में छिन गया मां का आंचल, तस्वीरें

Tue, 23 Nov 2021 08:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Nov 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Villagers Ruckus after Bus and Bike Collision in roorkee and Woman dead on Spot Photos
रुड़की में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में बाइक सवार दंपती को एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इसके बाद उसी बस ने महिला को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है, जबकि शादी की खुशियां भी पलभर में गम में बदल गई।



शमशेर खुशी-खुशी अपनी पत्नी और बेटे के साथ शादी में शामिल होने के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें जरा भी इल्म नहीं था कि रास्ते में मौत पत्नी का इंतजार कर रही है। पत्नी की मौत से शमशेर और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

शमेशर अपनी पत्नी भूरी और पांच साल के बेटे अलीशान के साथ घर से खुशी-खुशी शादी में शामिल होने के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें जरा भी विश्वास नहीं था कि रास्ते में ऐसी घटना घट जाएगी कि सात जन्मों का साथ देने वाली पत्नी हमेशा के लिए ही साथ छोड़ जाएगी। साथ ही बेटे अलीशान से हमेशा के लिए मां का आंचल छीन लिया।

वहीं, सिविल अस्पताल पहुंचे अन्य परिजन भी शव को देख बिलखकर रो पड़े। परिचित और रिश्तेदार परिजनों को समझा रहे थे। पांच साल के बेटे अलीशान को तो यह तक नहीं पता कि उसकी मां अब कभी वापस नहीं आएगी। 

Uttarakhand News: Villagers Ruckus after Bus and Bike Collision in roorkee and Woman dead on Spot Photos
बस की टक्कर से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

वहीं, हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव को एंबुलेंस में ले जाने का प्रयास किया तो परिजन पुलिस से भिड़ गए और धक्का-मुक्की हो गई। किसी तरह पुलिस ने परिजनों को शांत कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही बस और चालक को पकड़ा। 

Uttarakhand News: Villagers Ruckus after Bus and Bike Collision in roorkee and Woman dead on Spot Photos
रुड़की में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, थाना बहादराबाद क्षेत्र के गांव एक्कड़ कलां निवासी शमशेर मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी भूरी और पांच साल के बेटे अलीशान के साथ बुलेट से रुड़की में एक शादी में शामिल होने आ रहे थे। जैसे ही उनकी बुलेट हरिद्वार हाईवे स्थित बेलड़ी गांव के सामने पहुंची तो पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। बस की टक्कर से भूरी छिटक कर हाईवे पर गिरी। फिर उसी बस ने उसे कुचल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Villagers Ruckus after Bus and Bike Collision in roorkee and Woman dead on Spot Photos
रुड़की में सड़क हादसे के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शमशेर और अलीशान हाईवे किनारे जा गिरे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच परिजन भी मौके पर आ गए और हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मुआवजे की जिद पर अड़ गए।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Villagers Ruckus after Bus and Bike Collision in roorkee and Woman dead on Spot Photos
रुड़की में सड़क हादसे के बाद जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी दीप कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि चालक और बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। हाईवे पर हादसा होने के बाद वाहनों की दोनों तरफ लंबी कतार लग गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed