फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड पर हरिद्वार 'फुल': धर्मनगरी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गंगा घाटों और बाजारों में दिखी भीड़, तस्वीरें...

Sun, 03 Oct 2021 11:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Oct 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Tourist Huge Rush in Haridwar Har Ki pauri and Market on Weekends Photos
हरिद्वार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वीकेंड के दूसरे दिन भी हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। हरकी पैड़ी समेत सभी गंगा घाट सुबह से पैक नजर आए। बाजारों में भी खूब चहल पहल रही। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की। 



शनिवार को गांधी जयंती के अवकाश पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ धर्मनगरी में उमड़ी हुई थी। जिसके चलते दिल्ली-दून हाईवे पर जाम लग गया था। रविवार को भी काफी संख्या में बाहरी प्रदेशों से लोग यहां पहुंचे, लेकिन जाम जैसी स्थिति नहीं बनी। 

चारधाम यात्रा 2021: ई-पास बना मुसीबत, जगह-जगह हो रही की चेकिंग में लग रहे कई घंटे, यात्री परेशान, तस्वीरें...

हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने नारायणी शिला पर जाकर पितरों का श्राद्ध किया। इसके बाद मनसा देवी, चंडी देवी, कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना भी की। यात्रियों ने अपर रोड, मोती बाजार, बड़ा बाजार, सब्जी मंडी समेत अन्य बाजारों में कपड़ों, माला, बर्तन, शंख समेत अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। 

चारधाम यात्रा: यमुनोत्री में बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की आमद, बदरीनाथ यात्रा पर आए सहारनपुर के एक श्रद्धालु की मौत

Uttarakhand News: Tourist Huge Rush in Haridwar Har Ki pauri and Market on Weekends Photos
पार्किंग फुल - फोटो : अमर उजाला

रविवार को भी दो मंजिला पंडित दीनदयाल पार्किंग पूरी तरह से फुल रही। हालांकि पंतदीप पार्किंग व चमगादड़ टापू पार्किंग में रविवार को ज्यादा वाहन नजर नहीं आए। इसके साथ ही होटलों के बाहर सड़कों पर काफी संख्या में दोपहिया व चौपहिया वाहन नजर आए। 

Uttarakhand News: Tourist Huge Rush in Haridwar Har Ki pauri and Market on Weekends Photos
हरिद्वार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को अचानक आई श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते रविवार को पहले से ही यातायात पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Tourist Huge Rush in Haridwar Har Ki pauri and Market on Weekends Photos
हरिद्वार में क्रेन से वाहनों को उठाया - फोटो : अमर उजाला

वहीं, होटलों और धर्मशालाओं में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को अपने वाहन सड़क पर खड़ा करना पड़ता है। सड़क पर खड़े वाहनों के चलते जाम लग गया और यातायात पुलिस ने उनको क्रेन से उठवाया। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Tourist Huge Rush in Haridwar Har Ki pauri and Market on Weekends Photos
हरिद्वार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

शहर के श्रवणनाथ नगर के हिमालय डिपो वाली, गोधरा खड़ा, आरती होटल, हरमिलाप के सामने वाली गलियां, नरसिंह धाम के बराबर और भाटिया भवन के सामने पड़ने वाली गलियों में व मुख्य मार्ग पर लोगों ने होटलों, लॉज व धर्मशालाओं में जगह न होने के कारण यात्रियों के वाहनों को बाहर ही खड़ा करवा देते हैं। शनिवार को जब तीर्थनगरी में यात्रियों की संख्या बढ़ी तो इन होटल संचालकों ने वाहनों को सड़कों पर ही खड़ा करवाना शुरू कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed