कोरोना महमारी से प्रभावित पर्यटन उद्योग को पटरी पर लाने के लिए मसूरी में कोविड प्रोटोकाल पर केंद्रित पर्यटन गतिविधियों का सप्ताह भर संचालन किया जा रहा है। सिर्फ वीकेंड पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 15 हजार पर्यटकों को ही मसूरी में प्रवेश दिया जा रहा है। जिससे पर्यटन स्थलों पर कोविड नियमों का पालन कराया जा सके।
उत्तराखंड: सरकार ने पांच अक्तूबर तक और बढ़ाया कोविड कर्फ्यू, ये बंदिशें रहेंगी बरकरार...
पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि कोरोना मरीजों के तेजी से कम होते मामले और टीकाकरण अभियान को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पर्यटन गतिविधियों का संचालन करने की अनुमति दे दी है। मसूरी आने के लिए पर्यटकों को 72 घंटे पूर्व की कोविड जांच निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीन की दो डोज का प्रमाणपत्र दिखाना अनिवार्य है।
साथ ही स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर पंजीकरण और होटल की बुकिंग का प्रमाण दिखाना होगा। उन्होंने बताया कि वीकेंड पर 15 हजार पर्यटकों को आने की अनुमति की व्यवस्था शनिवार सुबह से सोमवार सुबह आठ बजे तक लागू है। अन्य दिनों में पर्यटक मसूरी में आसानी से प्रवेश कर सकते हैं। पर्यटकों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए ही यह व्यवस्था की गई है।
2 of 5
मसूरी माल रोड पर जाते वाहनों को रोकती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उधर, नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता के निर्देश पर माल रोड के प्रवेश बैरियर पर सख्ती शुरू कर दी गई है। सोमवार को भी शाम पांच बजे के बाद पहुंचे कई वाहन चालकों को लौटा दिया गया। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि शाम पांच बजे के बाद किसी भी सूरत में वाहनों को माल रोड पर नहीं जाने दिया जाएगा।
3 of 5
मसूरी माल रोड पर जाते वाहनों को रोकती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आपातकालीन सेवा और किसी बीमार व्यक्ति को ही ले जाने की अनुमति होगी। माल रोड के नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का चालान किया जाएगा। पर्यटन प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित समय में वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। साथ ही बिना परमिट के घूम रहे वाहनों को बैरियर से प्रवेश नहीं मिलेगा।
4 of 5
मसूरी में कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की रानी मसूरी में सोमवार रात को फिर मौसम ने करवट ली और मंगलवार सुबह तक झमाझम बारिश के बाद घना कोहरा छा गया। मसूरी में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं घना कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।
5 of 5
मसूरी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने भी अगले 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ भारी बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।