फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोमांच का सफर: 52 दिन बाद फिर पर्यटकों से गुलजार हुई टिहरी झील, जमकर उठाया बोटिंग का लुत्फ, तस्वीरें... 

Tue, 22 Jun 2021 01:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Jun 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Tourist Crowd for Boating in Tehri Lake From Today photos
टिहरी झील में बोटिंग शुरू - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध टिहरी झील में 52 दिन बाद आज से स्पीड और सामान्य बोटों का संचालन शुरू हो गया है। दोपहर 12 बजे तक बड़ी संख्या में पर्यटक बोटिंग के लिए पहुंचे हैं। बोट यूनियन से जुड़े लोगों ने बोटों का संचालन शुरू करने से पहले झील में दुग्ध अभिषेक किया।



बोटिंग करने आने वाले पर्यटकों को 72 घंटे पूर्व की कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी। शारीरिक दूरी के साथ ही बोटिंग क्षमता की 50 फीसदी सीटों पर ही पर्यटकों को बैठाने की अनुमति होगा।

उत्तराखंड: टिहरी झील में आज से फिर शुरू हुई बोटिंग, कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी झील में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण 30 अप्रैल 2021 से बोटों का संचालन पूरी तरह से बंद था। वर्तमान में झील में 99 बोटों का संचालन होता है।

बदरीनाथ हाईवे: चट्टान से भारी मात्रा में सड़क पर आया मलबा, वाहनों की आवाजाही थमी, तस्वीरें...

साथ ही स्पीड बोट, पॉवर बोट, जेड अटैक, जेड स्की, डॉलफिन राइड, हॉटडाग, फ्लाई, बनाना राइडिंग, वाटर स्कूटर के अलावा झील में पैरा सिलिंग जैसी जल क्रीड़ाएं भी होती हैं। प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार आज से  झील में सशर्त बोटिंग गतिविधियां शुरू हो गई हैं। 

Uttarakhand News: Tourist Crowd for Boating in Tehri Lake From Today photos
टिहरी झील में बोटिंग करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

झील में रोमांच का सफर शुरू होने से साहसिक खेलों के शौकीनों, पर्यटकों और बोटिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली है। टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण की सीईओ इवा आशीष श्रीवास्तव ने झील में बोटिंग गतिविधियां शुरू करने का आदेश जारी किया था।

Uttarakhand News: Tourist Crowd for Boating in Tehri Lake From Today photos
टिहरी झील में बोटिंग के लिए जाते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि बोट संचालकों को प्रत्येक व्यक्ति का बोटिंग स्थल से 100 मीटर दूरी पर थर्मल स्क्रीनिंग करनी होगी। साथ ही बोटिंग प्वाइंट पर सैनिटाजेशन की व्यवस्था, पर्यटकों सहित बोट संचालकों, ऑपरेटर और हेल्परों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Tourist Crowd for Boating in Tehri Lake From Today photos
टिहरी झील में बोटिंग करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

बोटिंग करने आने वाले पर्यटकों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट के बिना एंट्री नहीं दी जाएगी। इस बाबत श्री गंगा-भागीरथी बोट यूनियन के अध्यक्ष लखवीर चौहान ने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार फिलहाल झील में स्पीड और सामान्य तरह की बोटें ही संचालित की जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Tourist Crowd for Boating in Tehri Lake From Today photos
टिहरी झील में बोटिंग करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

बताया कि पूर्व की भांति यात्रियों से सामान्य बोट का प्रति सवारी 300 रुपये और स्पीड बोट का 500 रुपये किराया लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है अब अनलॉक शुरू होने से यहां ज्यादा से ज्यादा सैलानी पहुंचेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed