फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया मौन व्रत, टावर पर चढ़ गए छात्र, तस्वीरें

Wed, 17 Nov 2021 12:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 17 Nov 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: student union election demand, congress maun vrat, dav pg college student climb on tower, photos
छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कई कांग्रेस नेता व छात्र धरने पर बैठे। वहीं छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज गेट के समक्ष कुछ छात्र टावर पर चढ़ गए। जिससे कॉलेज प्रशासन और पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। सूचना मिलने पर डालनवाला थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। 



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्रों के लोकतांत्रित अधिकारों की बहाली और छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर राजधानी के गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने  कांग्रेस पार्टी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौन व्रत पर बैठे। 

uttarakhand news: student union election demand, congress maun vrat, dav pg college student climb on tower, photos
मौन व्रत पर बैठे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार के हवाले से गोदियाल ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार की ओर से हिटलरशाही रवैया अपनाते हुए छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है।

uttarakhand news: student union election demand, congress maun vrat, dav pg college student climb on tower, photos
हरीश रावत धरने पर बैठे छात्रों से मिले - फोटो : अमर उजाला

राज्य के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनावों पर प्रतिबंध लगाकर सत्ता के बल पर उनके अधिकारों पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने इसके विरोध में मौन व्रत रख विरोध दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: student union election demand, congress maun vrat, dav pg college student climb on tower, photos
टावर पर चढ़ गए छात्र - फोटो : अमर उजाला

वहीं प्रदेश के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र संघर्ष समिति डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के सभी छात्र संगठनों द्वारा गांधी पार्क के बाहर धरना भी दिया गया। इस दौरान कुछ छात्र टावर पर चढ़ गए। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। एमए प्रथम वर्ष का छात्र टावर पर चढ़ गया, जिसके बाद से ही भारी हंगामा शुरू हो गया।

विज्ञापन
uttarakhand news: student union election demand, congress maun vrat, dav pg college student climb on tower, photos
धरने पर बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला

छात्र संघर्ष समिति के आकिब अहमद ने बताया कि सभी छात्र पिछले 15 दिन से धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। मजबूरन उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा। छात्र संघर्ष समिति के छात्र भविष्य में और उग्र आंदोलन करेंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed