फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: हल्द्वानी के प्राइवेट अस्पताल में गर्वभती की मौत पर हंगामा, गुस्साए परिजनों ने की तोड़फोड़, तस्वीरें...

Sun, 16 May 2021 11:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 May 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Ruckus in Haldwani Private Hospital After Pregnant Women Death Photos
अस्पताल में हंगामे के बाद तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के हल्द्वानी में सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के पास एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। वहीं, आरोप है कि कुछ लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी और स्टाफ के साथ हाथापाई भी की। हंगामे से अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई। पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित भीड़ को शांत किया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। 



गौजाजाली में उत्तर हिमालया स्कूल के पास रहने वाले राशिद ने अपनी गर्भवती पत्नी आसमा (26) को दो मई को रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसे पीलिया है।

आसमा की रविवार की दोपहर मौत हो गई। इस पर परिजन आक्रोशित हो गए। आरोप है कि उन्होंने दो गेटों के शीशे तोड़ डाले। रोकने पर अस्पताल कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। इस दौरान गुस्साए लोगों ने अस्पताल के प्रबंधक के कमरे के दरवाजे को भी तोड़ने की कोशिश की। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र के साथ सीओ शांतनु पाराशर, कोतवाल मनोज रतूड़ी सहित काफी फोर्स अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। 

Uttarakhand News: Ruckus in Haldwani Private Hospital After Pregnant Women Death Photos
अस्पताल में गर्भवती की मौत के बाद रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बाद में एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी भी अस्पताल पहुंची और डॉक्टर से बातचीत की। डॉक्टर ने बताया कि मरीज को पीलिया हुआ था। उन्होंने मरीज की स्थिति से परिजनों को दो दिन पहले भी अवगत कराया था।

Uttarakhand News: Ruckus in Haldwani Private Hospital After Pregnant Women Death Photos
अस्पताल में गर्भवती की मौत के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला

मौत के बाद हंगामा बढ़ने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसएसपी का कहना था कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ करने वाले चिह्नित किए जाएंगे। अस्पताल प्रबंधन की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Ruckus in Haldwani Private Hospital After Pregnant Women Death Photos
अस्पताल में गर्भवती की मौत बाद हंगामे के दौरान टूटा शीशा - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस नेता हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने तोड़फोड़ की घटना की निंदा है। उनका कहना है कि कोई डॉक्टर यह नहीं चाहता कि उसके अस्पताल में मरीज मरे। मरीज को डॉक्टर हर संभव बचाने की कोशिश करता है। ऐसे हालात में डॉक्टरों और उनके कर्मचारियों  का मनोबल टूटता है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Ruckus in Haldwani Private Hospital After Pregnant Women Death Photos
अस्पताल में गर्भवती की मौत बाद हंगामे के दौरान पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से पीड़ित परिवार को माफ करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से शहर के मुख्य  अस्पतालों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाने की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed