फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand : तीन दिन तक सरकारी गाड़ी में अजगर करता रहा सफर कर्मचारियों को नहीं हुई खबर, तस्वीरें

Fri, 29 Jan 2021 09:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 29 Jan 2021 09:45 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : python travel in government vehicle from three days photos
अजगर - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक अजगर सरकारी गाड़ी में तीन दिन तक सफर करता रहा और विभागीय कर्मचारी इससे बेखबर रहे।

 
uttarakhand news : python travel in government vehicle from three days photos
अजगर - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के बिंदालपुल स्थित बिजली विभाग के कार्यालय के एक अधिकारी की गाड़ी में तीन दिन पहले अजगर घुस गया था। उस वक्त कर्मचारियों के तमाम प्रयास के बावजूद अजगर गाड़ी में नहीं मिला। इस पर कर्मचारियों ने समझा कि अजगर चला गया है और चालक गाड़ी लेकर चला गया।
 

uttarakhand news : python travel in government vehicle from three days photos
अजगर - फोटो : अमर उजाला

तीसरे दिन बुधवार को अधिकारी ने अपनी गाड़ी से अजगर को निकलते देखा और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। घटनाक्रम के मुताबिक बिंदालपुल स्थित बिजली विभाग के कार्यालय के एक अधिकारी की सरकारी गाड़ी में तीन दिन पहले एक अजगर घुस गया था। अधिकारी ने अजगर को गाड़ी में घुसते हुए भी देखा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news : python travel in government vehicle from three days photos
बोनट में अजगर - फोटो : अमर उजाला (file photo)

इसके बाद चालक और विभागीय कर्मचारियों ने अजगर की काफी खोजबीन की, लेकिन अजगर गाड़ी में नहीं मिला। दरअसल अजगर गाड़ी के डैशबोर्ड में छुप गया था जिसकी वजह से कर्मचारियों की नजर नहीं पड़ी। अधिकारी और गाड़ी के चालक ने समझा कि अजगर निकलकर चला गया। इसके चलते अजगर तीन दिनों तक गाड़ी में छिपा रहा और अधिकारी के साथ घूमता रहा। 
 

विज्ञापन
uttarakhand news : python travel in government vehicle from three days photos
अजगर - फोटो : अमर उजाला (file photo)

बुधवार सुबह अधिकारी और चालक ने अजगर को गाड़ी से बाहर निकलते देखा। अधिकारी ने तत्काल इसकी जानकारी प्रभागीय वन अधिकारी राजीव धीमान को दी। प्रभागीय वन अधिकारी के निर्देश पर रेस्क्यू टीम बिंदालपुल स्थित बिजली दफ्तर पहुंची और गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपे अजगर को बाहर निकाला। टीम में शामिल रवि जोशी ने बताया कि अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed