फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: अब इस शानदार गाड़ी से कीजिए पर्यटन स्थलों का सफर, पहली बार हुई शुरुआत, तस्वीरों में देखें

Sat, 25 Sep 2021 03:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Sep 2021 03:51 PM IST
सार

पहली बार पर्यटकों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस कैरवान वाहन की सुविधा शुरू हुई है। कैरवान को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
uttarakhand news: Now tourist can travel from magnificent caravan
कैरवान - फोटो : अमर उजाला

पर्यटक अब लग्जरी वाहन कैरवान से उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों की शानदार सैर कर सकेंगे। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद गढ़ी कैंट में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इसकी शुरुआत की है। राज्य में पहली बार पर्यटकों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस कैरवान वाहन की सुविधा शुरू हुई है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि कैरवान को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में शामिल किया गया है। राज्य सरकार की पर्यटन उद्योग नीति के तहत कैरवान खरीद सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से अधिकतम 15 लाख का अनुदान दिया जा रहा है। कैरवान वाहन से जहां प्रदेश या दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों को सफर में काफी सुविधाए मिलेंगी। वहीं, इस योजना से प्रदेश के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यात्रा के शौकीन पर्यटकों के लिए यह कैंपिंग वाहन घर जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

uttarakhand news: Now tourist can travel from magnificent caravan
कैरवान - फोटो : अमर उजाला

कैरवान के जरिये पर्यटक अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल पर सड़क यात्रा कर आसानी से पहुंच सकेंगे।

uttarakhand news: Now tourist can travel from magnificent caravan
कैरवान - फोटो : अमर उजाला

इस वाहन में एलसीडी टीवी, सैटेलाइट टीवी, जीपीआरएस नेविगेशन सिस्टम, वॉशरूम, पेंट्री, कॉफी मेकर, माइक्रो वेव आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: Now tourist can travel from magnificent caravan
कैरवान - फोटो : अमर उजाला

अगर आप कैरवान बुक कराने की सोच रहे हैं तो आप उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट www.uttrakhandtourism.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news: Now tourist can travel from magnificent caravan
कैरवान - फोटो : अमर उजाला

कैरवान के शुभारंभ के मौके पर अपर सचिव युगल किशोर पंत, साहसिक पर्यटन विंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्विनी पुंडीर, अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान, उप निदेशक योगेंद्र सिंह गंगवार, कैरवान इन्वेस्टर प्रमोशन सेल की नोडल अधिकारी पूनम चंद, शोध अधिकारी एसएस सामंत आदि मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed