पर्यटक अब लग्जरी वाहन कैरवान से उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों की शानदार सैर कर सकेंगे। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद गढ़ी कैंट में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इसकी शुरुआत की है। राज्य में पहली बार पर्यटकों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस कैरवान वाहन की सुविधा शुरू हुई है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि कैरवान को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में शामिल किया गया है। राज्य सरकार की पर्यटन उद्योग नीति के तहत कैरवान खरीद सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से अधिकतम 15 लाख का अनुदान दिया जा रहा है। कैरवान वाहन से जहां प्रदेश या दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों को सफर में काफी सुविधाए मिलेंगी। वहीं, इस योजना से प्रदेश के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यात्रा के शौकीन पर्यटकों के लिए यह कैंपिंग वाहन घर जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
उत्तराखंड: अब इस शानदार गाड़ी से कीजिए पर्यटन स्थलों का सफर, पहली बार हुई शुरुआत, तस्वीरों में देखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 25 Sep 2021 03:51 PM IST
सार
पहली बार पर्यटकों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस कैरवान वाहन की सुविधा शुरू हुई है। कैरवान को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन