फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand News : तड़के एक मकान के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, मच गया हड़कंप, तस्वीरों में देखें

Wed, 20 Jan 2021 03:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 20 Jan 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news :  leopard enter in house bathroom, watch in ground zero photos
- फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के बागेश्वर में बुधवार की सुबह अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। यहां एक मोहल्ला के घर के बाथरूम में तेंदुआ घुस गया। जानकारी के मुताबिक बागेश्वर नगर के सैंज मोहल्ला में बुधवार तड़के तेंदुआ एक घर के बाथरूम में घुस गया।

uttarakhand news :  leopard enter in house bathroom, watch in ground zero photos
- फोटो : amar ujala

मकान मालिक ने बहादुरी दिखाते हुए फटाफट बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। यह सूचना बागेश्वर में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पिंजरे में बंद करके जंगल में छोड़ दिया।
 

uttarakhand news :  leopard enter in house bathroom, watch in ground zero photos
- फोटो : amar ujala

उत्तरी जसपुर रेंज में फीका नदी के किनारे मंगलवार सुबह एक तेंदुए का कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने कंकाल को कब्जे में लेकर उसे दफन कर दिया। कंकाल 10 से 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। करीब सप्ताह भर पूर्व जंगल में जलौनी लकड़ी लेने गए कुछ ग्रामीणों ने जसपुर रेंज में फीका नदी के बैराज के पास झाड़ियों में एक तेंदुए का कंकाल पड़ा देखा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news :  leopard enter in house bathroom, watch in ground zero photos
- फोटो : amar ujala

ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर कंकाल का फोटो भी वायरल कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने भी इस वीडियो को देखा लेकिन वन अधिकारी वीडियो को किसी और क्षेत्र का बता रहे थे। मंगलवार को वन विभाग के अधिकारियों ने एक बार फिर इसका संज्ञान लेकर मौके पर जांच की तो उन्हें कंकाल मिल गया।
 

विज्ञापन
uttarakhand news :  leopard enter in house bathroom, watch in ground zero photos
- फोटो : amar ujala

कंकाल करीब 10 से 15 दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे मांस पूरी तरह से गल चुका है। डीएफओ हिमांशु बागड़ी ने बताया कि कंकाल के सारे अंग सुरक्षित थे, लेकिन शव पोस्टमार्टम की स्थिति में नहीं था जिसके चलते शव को कब्जे में लेने के बाद दफना दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed