फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand news : car fell into gorge at badrinath highway, five died

उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाप-बेटे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत

Sun, 18 Apr 2021 11:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 18 Apr 2021 11:15 AM IST
सार

कार सवार एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस जोशीमठ लौट रहेे थे।

विज्ञापन
uttarakhand news : car fell into gorge at badrinath highway, five died
कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली में बदरीनाथ हाईवे पर पाखी गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार पांंच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना शनिवार को देर रात की बताई जा रही है।

विज्ञापन


मसूरी से हंसी खुशी लौट रहे थे दिल्ली के पर्यटक, देहरादून पहुंचने से पहले ही कार हुई हादसे का शिकार, तस्वीरें
विज्ञापन


कार सवार दशोली ब्लॉक के भीमतला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस जोशीमठ लौट रहेे थे। रविवार को सुबह घटना की जानकारी मिलते ही जोशीमठ और पीपलकोटी सेे पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड : इस साल हादसों के आंकड़े आए तो परिवहन विभाग के अधिकारियों में मचा हड़कंप

खाई सेे शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू किया। दुर्घटना के कारणों का अभी तक कोई पता नहींं चल पाया है।

भीमतला गांव के विनोद नैथवाल ने बताया कि शनिवार को सुबह जोशीमठ से भीमतला गांव में बरात पहुंची। दिनभर शादी समारोह के बाद बरात शाम को करीब सात बजे जोशीमठ के लिए लौटी।

बरात के सभी वाहन तो जोशीमठ पहुंच गए, लेकिन यह कार नहीं पहुंची। जिसे लोग रातभर ढूंढने में लगे रहे। पुलिस को भी रात को ही सूचना दी गई। रविवार को सुबह घटना स्थल का पता चल पाया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना वाले स्थान पर एनएच का पुल बन रहा हैै। दोनों तरफ से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। जिससे यहां दुर्घटना की हर समय आशंका बनी हुई है।

मृतकों के नाम

प्रताप नैथवाल (52) पुत्र स्व. भवान दास, नीती, कौड़िया
रजत नैथवाल (22) पुत्र प्रताप नैथवाल
प्रवीन नैथवाल(23) पुत्र स्व. वसंत नैथवाल
गणेश गमस्वाल (33) पुत्र स्व. इंंद्र गमसवाल, बौंला, गमशाली
शैलेंद्र हिंदवाल (35) पुत्र स्व. देवी हिंदवाल, जोशीमठ, फरकिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed