उत्तराखंड के चमोली में सुमना में आए हिमस्खलन में लापता एक और मजदूर का शव बरामद किया गया है। अब इस आपदा में मृतकों की कुल संख्या 18 हो गई है। बता दें कि सेना और आईटीबीपी की ओर से प्रतिदिन चार घंटे तक आपदा प्रभावित क्षेत्र में रेस्क्यू कर लापता मजदूर की तलाश की जा रही थी। वहीं, बीआरओ की ओर से मलारी हाईवे को रिमखिम तक खोल दिया गया है। जिससे सेना के वाहनों की सीमा क्षेत्र में आवाजाही सुचारू हो गई है।
चमोली हिमस्खलन : सुमना हादसे में एक और शव बरामद, तस्वीरों में देखें कितनी कठिन परिस्थितियों में की अंतिम लापता की खोज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 05 May 2021 01:00 PM IST
सार
बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि मलारी हाईवे को रिमखिम तक खोल दिया गया है, बीआरओ के बर्फ में दबे कैंप के अवशेषों को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन