फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एंबेसडर और जीप में सफर तो बहुत किया होगा, लेकिन अब उठाइए लजीज खाने का मजा, तस्वीरें

Sat, 30 Jan 2021 04:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून
हरीश कंडारी, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 30 Jan 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : Ambassador and jeep unique restaurant in dehradun
रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला

अभी तक आपने एंबेसडर कार और जीप में नेताओं को सफर करते हुए देखा होगा, लेकिन अब इन्हीं एंबेसडर कार और जीप में बैठकर आप लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

Trending Videos
uttarakhand news : Ambassador and jeep unique restaurant in dehradun
रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला

गढ़वाल मंडल विकास निगम धनोल्टी स्थित अपने टूरिस्ट गेस्ट हाउस के रेस्टोरेंट में कबाड़ बन चुकी एंबेसडर कार, जीप और उनके पार्ट्स को नया लुक देकर इनका इस्तेमाल करेगा। दरअसल, पहले अधिकतर राजनेता, अधिकारी एंबेसडर और जीप का उपयोग करते थे, लेकिन अब यह प्रचलन से बाहर हो चुकी हैं। इनकी जगह महंगी गाड़ियों ने ले ली है।

uttarakhand news : Ambassador and jeep unique restaurant in dehradun
धनोल्टी - फोटो : अमर उजाला (file photo)

गढ़वाल मंडल विकास निगम में भी यह एंबेसडर और जीप कबाड़ बन गैराज की शोभा बढ़ा रही हैं। इनकी जगह निगम में भी नई महंगी गाड़ियां आ गई हैं। निगम के एमडी आशीष चौहान की पहल पर इन पुरानी एंबेसडर कार और जीप को खूबसूरत ढंग से नया लुक देकर उपयोग के लायक बनाया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news : Ambassador and jeep unique restaurant in dehradun
गढ़वाल मंडल विकास निगम टूरिस्ट गेस्ट हाउस - फोटो : अमर उजाला (file photo)

इन्हें धनोल्टी स्थित निगम के रेस्टोरेंट में रखा गया है। यही नहीं इनके पार्ट्स को भी वास बेसिन, लैंप, चेयर के तौर पर रेस्टोरेंट में रखा गया है। जल्द ही इन एंबेसडर कार और जीप में पर्यटक लजीज व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। 

विज्ञापन
uttarakhand news : Ambassador and jeep unique restaurant in dehradun
- फोटो : social media

निगम में कई पुरानी एंबेसडर कार और जीप पड़ी हुई थीं, जो कबाड़ हो चुकी थीं। निगम के प्रबंध निदेशक की पहल पर इन्हें नया लुक देकर धनोल्टी स्थित रेस्टोरेंट में रखा जा रहा है। जल्द ही इन एंबेसडर और जीप में बैठकर पर्यटक लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। यह सब पर्यटकों को आकर्षिक करने के लिए किया गया है। 
- जितेंद्र कुमार, महाप्रबंधक पर्यटन, गढ़वाल मंडल विकास निगम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed