फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: जिला पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ हंगामा, मारपीट पर उतारू हुए सदस्य, तस्वीरें...

Sat, 30 Jan 2021 03:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 30 Jan 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : Uproar in District Panchayat Board meeting, members try to beaten
हरिद्वार में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में हंगामा - फोटो : amar ujala

हरिद्वार में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में शनिवार को जमकर हंगामा हो गया। हंगामा भी ऐसा की पंचायत सदस्य एक दूसरे को मारने के लिए उतारू हो गए। मामला इतना बढ़ा कि जिला पंचायत सदस्य चौधरी विजेंद्र सिंह अपनी कुर्सी से खड़े होकर मारपीट करने पर उतारू हो गए। इस दौरान जमकर तीखी बहस, नोकझोंक व मारपीट की स्थिति बन गई। जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य सदस्यों ने बमुश्किल मामले को शांत किया।


 

Trending Videos
uttarakhand news : Uproar in District Panchayat Board meeting, members try to beaten
हरिद्वार में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में हंगामा - फोटो : amar ujala

बैठक 17 मिनट में संपन्न हो गई। जिला पंचायत की यह आखिरी बैठक होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने सभी सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके सहयोग की सराहना की। वार्डो के प्रस्तावों को एजेंडे में शामिल न करने पर पार्षदों ने बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा काटा। पार्षदों ने अधिकारियों की कार्यशैली और रवैये को भी लेकर कड़ा रोष व्यक्त किया। पार्षदों ने एसएनए विनोद कुमार पर बदहाल सफाई व्यवस्था का जिम्मेदार बताते हुए कूड़े फोटो उनपर फेंकी।

uttarakhand news : Uproar in District Panchayat Board meeting, members try to beaten
हरिद्वार में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में हंगामा - फोटो : amar ujala

जिला पंचायत की बोर्ड बैठक से ठीक एक दिन पहले जिला पंचायत सदस्य व उपाध्यक्ष राव आफाक अली को निलंबित कर दिया गया। उन पर कार्यवाह अध्यक्ष रहते हुए वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताएं बरतने के आरोप लगे थे। जिनकी प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई। पिछले साल राव आफाक अली कुछ समय के लिए कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष बनाए गए थे। आरोप है कि कार्यवाह अध्यक्ष के पद रहते हुए राव आफाक अली ने वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताएं की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news : Uproar in District Panchayat Board meeting, members try to beaten
हरिद्वार में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में हंगामा - फोटो : amar ujala

लक्सर क्षेत्र की खडंजा कुतुबपुर सीट से जिला पंचायत सदस्य चौधरी बिजेंद्र सिंह ने उनके कार्यकाल में हुए कार्यों की सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी थी। सूचना के आधार पर उन्होंने वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताएं पाए जाने पर शिकायत शासन से की थी। शिकायत में बताया गया था कि कार्यवाहक अध्यक्ष रहते हुए राव आफाक ने ट्रांसफर होकर आए एक कर्मचारी को प्रधान सहायक के पद पर बिना प्रस्ताव पारित किए ही ज्वाइनिंग करा दी थी, जबकि यह पद पदोन्न्ति से भरा जाना था।

विज्ञापन
uttarakhand news : Uproar in District Panchayat Board meeting, members try to beaten
हरिद्वार में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में हंगामा - फोटो : amar ujala

दूसरे एक कर्मचारी को आवास ऋण उपलब्ध करा दिया है, जबकि कर्मचारी ने पहले से ही दूसरी जिला पंचायत में रहते हुए ऋण ले रखा है। इसके अलावा कई मामलों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की गई थी। शासन ने इसकी जांच जिलाधिकारी सी रवि शंकर को सौंपी थी। डीएम की ओर से शासनादेशों का उल्लंघन कर कार्य करने की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इसके बाद पंचायती राज सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने अंतिम जांच होने तक जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed