फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: बाजपुर में कैटरिंग व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, नदी किनारे पड़ा मिला शव, तस्वीरें...

Wed, 28 Oct 2020 09:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर/केलाखेड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर/केलाखेड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Oct 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Murder News: Catering businessman Shot Dead in Bapur Udham singh nagar, Dead body Found, Photos
बाजपुर में हत्या - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के बाजपुर में कैटरिंग व्यवसायी की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह बेरिया दौलत लिंक मार्ग पर गांव फतहपुर गांगुली नदी किनारे व्यवसायी का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना स्थल से 315 बोर का लोडेड तमंचा बरामद हुआ है। मृतक की पत्नी मंजू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

Uttarakhand Murder News: Catering businessman Shot Dead in Bapur Udham singh nagar, Dead body Found, Photos
बाजपुर में हत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार गांव बैरिया दौलत निवासी प्रेम सिंह (43) मंगलवार शाम पांच बजे बाइक से बरहैनी जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बुधवार सुबह एक किसान ने गांगुली नदी पुल के पास एक शव देखा तो सूचना केलाखेड़ा थाने में दी। सूचना पर एसओ प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

Uttarakhand Murder News: Catering businessman Shot Dead in Bapur Udham singh nagar, Dead body Found, Photos
बाजपुर में हत्या - फोटो : अमर उजाला

जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त प्रेम सिंह निवासी बैरिया दौलत के रूप मे हुई। मृतक के शरीर पर गोलियों के दो निशान मिले। एक गोली पीठ पर दूसरी बायीं कनपटी से सटा कर मारी गई थी। एएसपी राजेश भट्ट, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, एसओजी प्रभारी जसविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Murder News: Catering businessman Shot Dead in Bapur Udham singh nagar, Dead body Found, Photos
बाजपुर में हत्या - फोटो : अमर उजाला

सीओ ने बताया कि प्रेम सिंह बाइक को बेरिया दौलत स्थित मीट विक्रेता के पास खड़ी करके पैदल गया था। पुलिस को घटना स्थल से खोखा बरामद नहीं हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की चार बेटियां हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Murder News: Catering businessman Shot Dead in Bapur Udham singh nagar, Dead body Found, Photos
- फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल से तीन मीटर की दूरी पर मिला लोडेड 315 बोर का तमंचा पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे घटना के बाद जल्दबाजी में तमंचा छोड़कर फरार हो गए। इधर, परिजनों ने बताया कि प्रेम सिंह की किसी से कोई रंजिश नहीं थी जबकि घटना रंजिश की तरफ इशारा कर रही है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed