फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषिकेश: भारी बारिश के बाद काटल गांव में फटा बादल, उफान पर गंगा और सहायक नदियां, अलर्ट जारी, तस्वीरें...

Wed, 25 Aug 2021 06:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Aug 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Update Today: Cloudburst in Rishikesh and Ganga water level Increased photos
ऋषिकेश में बादल फटने के बाद हालात - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में मंगलवार रात से जारी बारिश के बाद ऋषिकेश में नदियां उफान पर आ गई हैं। वहीं, देर रात नरेंद्र नगर ब्लॉक के काटल गांव में बादल फटने से खेत, बिजली के पोल और पैदल मार्ग पर बना पुल बह गया। उधर, स्थानीय प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। तटीय इलाकों में जलभराव होने पर लोगों को शिफ्ट करने के इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा दृष्टिगत गंगा घाटों और तटों पर एसडीआरएफ और जलपुलिस की तैनाती की गई है। 



उत्तराखंड में तबाही: देर रात देहरादून में फटा बादल, घरों में घुसे पत्थर और मलबा, बर्बादी का मंजर तस्वीरों में...

लगातार जारी बारिश के बाद काटल गदेरे ने भयावह रूप ले लिया। गदेरे में मिट्टी, पत्थर और बड़े-बड़े बोल्डर बहकर आने लगे, अनहोनी की आशंका देख ग्रामीण रात को एक सुरक्षित स्थान पर एकत्रित हो गए। जिन लोगों के मकान गदेरे के पास थे वे मकान खाली कर सुरक्षित जगह पर पहुंच गए। ग्रामीण रात भर सो नहीं पाए। इस दौरान गांव में जो बिजली के पोल थे वे भी बह कर नीचे गिरे थे। नौडू लमदार पुनगुड को जाने के लिए काटल गदेरे पर बना पैदल घाट पुल भी बह गया।

स्थानीय निवासी सुरेंद्र भंडारी और काटल की ग्राम प्रधान सीमा देवी ने बताया कि शिवपुरी-तिमली पसरखेत-गजा मोटर मार्ग की कटिंग का काम दो साल से पीएमजीएसवाई नरेंद्रनगर की ओर से किया जा रहा है। रोड कटिंग के दौरान डंपिंग जोन ना बनाए जाने से सड़क का मलबा गदेरे से गांव में आ गया। जिससे गांव में भारी नुकसान हुआ है।

Uttarakhand Monsoon Update Today: Cloudburst in Rishikesh and Ganga water level Increased photos
ऋषिकेश में बादल फटने के बाद हालात - फोटो : अमर उजाला

आसमानी बिजली गिरने से कार्टन चौक पर लगा ट्रांसफार्मर भी फुंक गया। कई ग्रामीणों के खेत, आंगन और पुस्ते टूट गए। स्थानीय ग्रामीणों की ओर से जिला प्रशासन टिहरी और एसडीएम नरेंद्रनगर को सूचित किया गया है, ग्रामीणों ने उचित मुआवजा दिलाए जाने की प्रशासन से मांग की है।

Uttarakhand Monsoon Update Today: Cloudburst in Rishikesh and Ganga water level Increased photos
ऋषिकेश में बादल फटने के बाद हालात - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियां ऊफान पर आ गई हैं। बारिश के चलते चंद्रभागा, सौंग, सुसवा, हेंवल, संजयझील, बीन नदी ऊफान पर आ गई है। जलस्तर बढ़ने से स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला, त्रिवेणीघाट आदि जगहों पर गंगा नदी घाटों और तटों से ऊपर होकर बह रही है। नदी का जलस्तर घटने बढ़ने से स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Update Today: Cloudburst in Rishikesh and Ganga water level Increased photos
ऋषिकेश में बादल फटने के बाद हालात - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन की ओर से गंगा तटों और घाटों पर बसे लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। गंगा घाटों और तटों पर पर्यटकों के स्नान करने पर रोक लगा दी गई है। बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात मार्ग भी जगह-जगह अवरुद्ध हो गए हैं। बुधवार सुबह से हो रही बारिश के कारण त्रिवेणीघाट स्थित आरती स्थल जलमग्न हो गया। लक्ष्मणझूला स्थित संतसेवा घाट, बॉबेघाट, लक्ष्मीनारायण, परमार्थ निकेतन, वानप्रस्थ, गीताभवन, वेदनिकेतन, साईंघाट से ऊपर गंगा नदी बह रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Update Today: Cloudburst in Rishikesh and Ganga water level Increased photos
गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

मूसलाधार बारिश से लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग पर रत्तापानी, तलाई, खैरखाल आदि जगहों पर मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने से पर्वतीय क्षेत्रों से वाले वाहनों का आवागमन भी बंद रहा। जेसीबी की मदद से सड़क पर जमा मलबे के ढेर को हटाया जा रहा है। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तोताघाटी और कौड़ियाला के बीच जगह-जगह भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध है। श्रीनगर जाने वाले यात्रियों को टिहरी से भेजा जा रहा है। बीन नदी ऊफान पर आने से चीला-बैराज मोटर मार्ग भी बंद है। यात्रियों की सुरक्षादृष्टिगत नदी के दोनों ओर थाना लक्ष्मणझूला और वन विभाग की टीम मुस्तैद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed