फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: एक महीने पहले बारामूला में शहीद राकेश के घर गूंजी किलकारी, बेटे ने लिया जन्म

Wed, 16 Dec 2020 12:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Dec 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Martyr Rakesh Dobhal Baby Boy Born Today after one Month of father Martyr
- फोटो : अमर उजाला

बीएसएफ के शहीद सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल के घर मंगलवार की सुबह किलकारी गूंज उठी। घर में पुत्ररत्न की प्राप्ति होने से सभी लोग और रिश्तेदार खुश हैं। शहीद राकेश डोभाल के घर में बेटे के जन्म की सूचना के बाद लोगों ने भी बधाइयां देना शुरू कर दिया।

Uttarakhand: Martyr Rakesh Dobhal Baby Boy Born Today after one Month of father Martyr
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि करीब एक महीने पहले बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। आज से ठीक एक महीने पहले 16 नवंबर को उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा था। 

Uttarakhand: Martyr Rakesh Dobhal Baby Boy Born Today after one Month of father Martyr
- फोटो : अमर उजाला

इसी दिन शहीद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया था। उनका परिवार वर्तमान में ऋषिकेश के गंगा नगर में रहता है, वह पौड़ी के इडवालस्यूं पट्टी के कंडारी गांव के रहने वाले हैं। शहर के एक निजी अस्पताल में उनकी पत्नी को मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: Martyr Rakesh Dobhal Baby Boy Born Today after one Month of father Martyr
- फोटो : अमर उजाला

घर में पुत्र रत्न की प्राप्ति होने के बाद परिजनों ने खुशी जाहिर की है। वहीं रिश्तेदार और शहीद के दोस्तों को बेटे के होने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने परिजनों को बधाई दी। 

विज्ञापन
Uttarakhand: Martyr Rakesh Dobhal Baby Boy Born Today after one Month of father Martyr
- फोटो : अमर उजाला

शहीद राकेश डोभाल के भाई दिनेश डोभाल ने बताया कि घर में नए मेहमान के आगमन से सभी लोग काफी खुश हैं। शुभचिंतक बधाई दे रहे हैं। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं शहीद राकेश डोभाल की बेटी मौली  भी भाई को देखकर काफी खुश है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed