उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। इस बार प्रदेश के 83,37,914 मतदाता 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।
आयोग ने मतदान बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दिन चढ़ने के साथ ही युवाओं से लेकर बुजुर्गों में खासा उत्साह दिखा।
Elections 2024: उत्तराखंड बड़ी पंचायत में चुनकर भेजेगा ‘पांच पंच’, मतदाताओं ने बनाया मन, बस आज दबाना है बटन
वहीं, प्रदेश में सुबह नाै बजे तक सुबह नाै बजे तक 10.54 फीसदी मतदान हुआ है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। मॉक पोल के दौरान 25 बैलेट यूनिट और 40 कंट्रोल यूनिट बदली गई। 70 बूथों पर वीवी पैट बदली गई है।
2 of 7
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
इस दाैरान उत्तराखंड में चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने अपने-अपने बूथ स्थल पर वोट डाला। वहीं खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ मतदान किया।
3 of 7
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 2019 में 61.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। पांचों सीटों पर मतदान के बाद चार जून को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक मतदान की अपील की है।
4 of 7
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
राज्य में 1,365 क्रिटिकल पोलिंग बूथ और 809 वलनरेबल पोलिंग बूथ चिह्नित किए गए हैं। क्रिटिकल बूथों पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, जबकि वलनरेबल बूथ ऐसे हैं, जहां पिछले चुनाव में कोई हिंसात्मक घटना हुई होगी। इन पोलिंग स्टेशन पर पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था रहेगी।
5 of 7
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
मतदान से 48 घंटे पूर्व सभी फ्लाइंग स्क्वॉड और स्टेटिक्स सर्विलांस टीम द्वारा सघन चेकिंग की गई। इसके दृष्टिगत राज्य में 293 फ्लाइंग स्क्वॉड और 252 स्टेटिक्स सर्विलांस टीम अलर्ट मोड पर हैं।