फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सत्ता संग्राम 2019: लगा था समस्याओं का अंबार, तो कर दिया मतदान का बहिष्कार, तस्वीरें...

Thu, 11 Apr 2019 08:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Apr 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2019 voters Boycott voting for Road problem
खाली पड़ा मतदान - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में स्थानीय समस्याओं का समाधान न होने पर प्रदेश के 14 मतदान स्थलों पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया। सुबह सात बजे मतदान के लिए चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी मतदाताओं के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी मतदाता वोट डालने के लिए इन केंद्र तक नहीं आया। 

Uttarakhand Lok Sabha Election 2019 voters Boycott voting for Road problem
खाली पड़ा मतदान केंद्र - फोटो : अमर उजाला

मतदान बहिष्कार की सूचना मिलने पर निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को समझाने के लिए स्वीप टीमों को भी बूथों पर भेजा, लेकिन मतदाता समस्याओं का समाधान की मांग पर अड़े रहे। 

Uttarakhand Lok Sabha Election 2019 voters Boycott voting for Road problem
खाली पड़ा मतदान केंद्र - फोटो : अमर उजाला

लंबे समय से समस्याओं का समाधान न होने पर आखिरकार मतदाताओं ने बृहस्पतिवार को मतदान का बहिष्कार कर रोष जताया। टिहरी में दो, चमोली में तीन, नैनीताल में एक, बागेश्वर में दो, अल्मोड़ा में एक, चंपावत में दो और पिथौरागढ़ में तीन मतदान स्थलों पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2019 voters Boycott voting for Road problem
खाली पड़ा मतदान केंद्र - फोटो : अमर उजाला

लोगों की मांग थी कि क्षेत्र की समस्याओं के प्रति किसी का ध्यान नहीं है। चुनाव आते ही उन्हें वोट के लिए उनकी याद आ जाती है। उधर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि प्रदेश के कुछ मतदान स्थलों में मतदान बहिष्कार की सूचना मिली है।

विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2019 voters Boycott voting for Road problem
नोटा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

लेकिन लोकतंत्र में हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मतदान का बहिष्कार करने का कोई फायदा नहीं है। यदि किसी मतदाता को प्रत्याशी पंसद नहीं है तो इसके लिए बैलेट यूनिट में नोटा का विकल्प भी दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed