फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव 2019: बाबा रामदेव ने लाइन में लगकर डाला वोट, आने वाली सरकार के लिए कही ये बड़ी बात, पढ़िए...

Thu, 11 Apr 2019 07:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Apr 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Uttarakhand Voting baba ramdev tod for upcoming government in india
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

योग गुरु स्वामी रामदेव ने  भी अपने मत का प्रयोग किया। इसके साथ ही उन्होंने आने वाली सरकार के लिए भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी सरकार बनने वाली है जिनके हाथों में देश सुरक्षित रहेगा।


Lok Sabha Election 2019 Uttarakhand Voting baba ramdev tod for upcoming government in india
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

स्वामी रामदेव ने अपने बालसखा और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के साथ सुबह करीब साढे़ नौ बजे कनखल के दादूबाग स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने आम मतदाताओं के साथ लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। 

Lok Sabha Election 2019 Uttarakhand Voting baba ramdev tod for upcoming government in india
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

मतदान करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि आने वाले दिनों में भारत को आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक स्तर पर ऐसा मुकाम हासिल करना है कि 2040-50 तक भारत दुनिया की महाशक्ति बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Uttarakhand Voting baba ramdev tod for upcoming government in india
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि हमारे जैसे आर्य हिंदू सनातन संस्कृति वाले लोगों के लिए वेद ही सर्वोपरी है। वेद यह संदेश देता है कि देश का नेतृत्व ऐसे लोगों के हाथों में नहीं होना चाहिए जो भ्रष्टाचारी हों, जिन्होंने देश को लूटा हो, उनका शासन नहीं होना चाहिए। जिनकी नीति, नीयत और चरित्र उत्तम हो, ऐसे लोगों को ही नेतृत्व करना चाहिए।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Uttarakhand Voting baba ramdev tod for upcoming government in india
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

एक सवाल के जवाब में जब उनसे पूछा गया कि देश मोदी के हाथों में सुरक्षित है या राहुल गांधी के तो उन्होंने कहा कि इस समय आदर्श आचार संहिता लगी हुई है, वरना वह यह भी बता देते। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि सक्षम और चरित्रवान व्यक्तियों के हाथों में ही देश की कमान होनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed