फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवक ने लुटा दिए फूफा के लाखों रुपये, ऑनलाइन खरीद डाला पूरा 'बाजार', रिश्तेदारों के खाते में भी डाले पैसे 

Fri, 23 Oct 2020 01:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 23 Oct 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Youth Done Eight Lakh Rupees fraud with Fufa, Done Online Shopping in Bageshwar
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के बागेश्वर में युवक का अपने ही फूफा के साथ धोखाधड़ी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। उसने न सिर्फ खुद अपने फूफा के लाखों रुपये लुटाए बल्कि कुछ पैसा अपने जानने वालों के खाते में भी ट्रांसफर किया है। 

Uttarakhand Latest News: Youth Done Eight Lakh Rupees fraud with Fufa, Done Online Shopping in Bageshwar
- फोटो : अमर उजाला

खुलासे के दौरान धोखाधड़ी के शिकार मदन सिंह टंगड़िया फूट-फूट कर रो पड़े। उन्होंने बताया कि बच्चों के रोजगार के लिए रकम बैंक में रखी थी, लेकिन इस शातिर ने सब खत्म कर दिया। कहा कि बरामद सामान उनके किसी काम का नहीं है। दरअसल, पुलिस ने गुरुवार को सितंबर माह में बैंक खाते से धोखाधड़ी से आठ लाख रुपये साफ करने वाले आरोपी को धर दबोचा। तब पता चला की आरोपी पीड़ित का ही रिश्तेदार है। 

Uttarakhand Latest News: Youth Done Eight Lakh Rupees fraud with Fufa, Done Online Shopping in Bageshwar
- फोटो : अमर उजाला

आरोपी ने अमेजन पर एकाउंट बनाकर लाखों रुपयों के सामान की खरीदारी की। उसके पास से स्कूटी, निकोन कैमरा, ड्रिल मशीन, ट्राइपॉड मय फ्लपैश लाइट, ट्विस्टर कॉबो एक्सरसाइज, वाईफाई डॉगल, एयर सोफा कम बेड, वुड कटर, ब्यूटूथ स्पीकर, ब्लैकहेड रिमूवर, मिक्सर ग्राइंडर, फ्रिज, हथौड़ा, ब्लैक एंड डैकर मशीन, डंबल, चार महंगे फोन, कूलर मोटर, आटा चक्की, सूटकेस, अल्ट्रा फास्ट चार्जर, सिक्स पैक एक्सरसाइज मशीन, योगा मैट, पंखा आदि सामान बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Youth Done Eight Lakh Rupees fraud with Fufa, Done Online Shopping in Bageshwar
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 19 सितंबर को जिला मुख्यालय के मजियाखेत निवासी सेना के रिटायर्ड सूबेदार मधन सिंह टंगड़िया पुत्र स्वर्गीय उत्तम सिंह टंगड़िया ने एसबीआई में खोले गए बैंक खाते से आठ लाख रुपये की निकासी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया। साइबर सेल की जांच में उक्त धनराशि अमेजन/यूपीआई से निकाला जाना प्रकाश में आया। 

विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Youth Done Eight Lakh Rupees fraud with Fufa, Done Online Shopping in Bageshwar
- फोटो : अमर उजाला

एसपी ने बताया कि बैंक खातों का अवलोकन करने पर एक संदिग्ध खाता मालता बागेश्वर निवासी राजेंद्र सिंह दफौटी (22) के नाम से प्रकाश में आया। राजेंद्र मधन सिंह टंगड़िया की पत्नी की भाई का लड़का है। आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सारा राज उगल दिया। आईटीआई पास आरोपी ने बताया कि वह दिसंबर 2019 में करीब तीन महीने तक फूफा के घर पर रहा। फूफा अपना मोबाइल और एटीएम कहीं भी रख देते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed