फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के खौफ से इंसानियत शर्मसार, मकान मालिक ने घर नहीं लाने दिया शव तो परिवार ने श्मशान में गुजारी रात

Thu, 24 Sep 2020 06:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Sep 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Landlord not allowed Tenant dead body in house due to corona fear, Family spend night in crematorium
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हो गई है। उत्तराखंड के रुड़की में कोरोना के डर के चलते मकान मालिक ने किरायेदार का शव घर लाने से इनकार कर दिया। ऐसे में बनारस से पहुंचे परिवार के लोग शव को श्मशान घाट ले गए। यहां उन्होंने पूरी रात शव के साथ गुजारी और अगली सुबह शहर के कुछ लोगों की मदद से अंतिम संस्कार किया।

Uttarakhand: Landlord not allowed Tenant dead body in house due to corona fear, Family spend night in crematorium
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना का खौफ लोगों में इस कदर बैठ गया है कि वह इंसानियत का फर्ज निभाना भी भूल गए हैं। दरअसल, यूपी के बनारस निवासी महेंद्र सिंह रुड़की के सलेमपुर में किराये का कमरा लेकर एक फैक्टरी में नौकरी कर रहे थे। जबकि उनका परिवार बनारस में रहता है। 

Uttarakhand: Landlord not allowed Tenant dead body in house due to corona fear, Family spend night in crematorium
- फोटो : अमर उजाला

मंगलवार सुबह अचानक सीने में शिकायत होने पर साथियों ने उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती किया था। साथ ही उनके परिवार को जानकारी दी तो वे शाम को ही रुड़की पहुंच गए। मंगलवार की शाम उपचार के दौरान हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव को उसके कमरे पर ले जाने लगे तो मकान मालिक ने फोन कर घर आने से इनकार कर दिया। इस पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: Landlord not allowed Tenant dead body in house due to corona fear, Family spend night in crematorium
- फोटो : अमर उजाला

वे रात में ही शव को लेकर मालवीय चौक स्थित श्मशान घाट पहुंचे। पार्षद संजीव कुमार और देशबंधु को पता चला तो वे भी श्मशान घाट पहुंचे और परिवार के लिए खाने की व्यवस्था की। साथ ही ढांढस बंधाते हुए मदद का आश्वासन दिया। इस बीच परिवार ने शव के साथ पूरी रात श्मशान घाट पर ही गुजारी। 

विज्ञापन
Uttarakhand: Landlord not allowed Tenant dead body in house due to corona fear, Family spend night in crematorium
- फोटो : अमर उजाला

बुधवार सुबह परिवार ने अंतिम संस्कार के लिए सामान की व्यवस्था की। साथ ही शव को गाड़ी से हरिद्वार पहुंचाकर अंतिम संस्कार कराया। समाजसेवी देशबंधु ने बताया कि सूचना मिलते ही वे पार्षद के साथ श्मशान घाट पहुंचे और हरसंभव मदद की। हरिद्वार में विधि विधान से अंतिम संस्कार करा दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed