{"_id":"631f4d73315d045e6200d0f6","slug":"uttarakhand-kotdwar-news-missing-three-friends-dead-bodies-found-in-gadera-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत: गदेरे में मिले शव, चेहरा देख मची चीख पुकार, दो थे घर के इकलौते चिराग, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत: गदेरे में मिले शव, चेहरा देख मची चीख पुकार, दो थे घर के इकलौते चिराग, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 12 Sep 2022 09:10 PM IST
1 of 6
तीन दोस्तों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तीन दिन पहले लापता हुए तीन बच्चों की तलाश में जुटे परिवारों की आखिरी उम्मीद भी तब टूट गई जब सोमवार को तीनों के शव पौड़ी हाईवे के पास टूट गदेरे में बरामद हुए। तीन दिन से वे हर पल बच्चों के सही सलामत होने की प्रार्थना कर रहे थे। सोमवार सुबह गदेरे में तीन शव मिलने की सूचना मिलते ही वे घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। बच्चों का चेहरा देखते वहां चीख पुकार मच गई। आर्यन और रौनक परिवार के इकलौते बेटे थे।
गोविंद नगर निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उनका बेटा आर्यन (16) पुत्र वीरेंद्र और पड़ोस में रहने वाले उसके दो साथी नमो (13) पुत्र संजीव कुमार और रौनक (13) पुत्र कृष्ण अच्छे दोस्त थे। तीनों स्कूल की पढ़ाई के बाद ज्यादातर समय साथ में खेलते थे।
आर्यन नौवीं, रौनक छठी और नमो सातवीं कक्षा में पढ़ता था। तीनों अक्सर सुबह घूमने के लिए सिद्धबली की ओर जाते थे और कभी-कभी स्कूटी भी ले जाते थे। तीनों एक घंटे में ही लौटकर आ जाते थे। शुक्रवार सुबह वे तीन घंटे बाद भी नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो गए।
2 of 6
गेदेरे में मिले किशोरों के शव
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों की तलाश में दोपहर से शाम हो गई लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को बच्चों के लापता होने की सूचना दी गई। बच्चों की चिंता में तीनों घरों में शुक्रवार से चूल्हा नहीं जला था। सोमवार सुबह तीनों के शव मिलने के बाद गोविंद नगर मातम में डूब गया। क्षत विक्षत होने के कारण शव को घर नहीं ले जाया गया। परिजनों को गाड़ीघाट स्थित पोस्टमार्टम हाउस में ही अंतिम दर्शन के लिए बुलाया गया। बच्चों के चेहरे देख वहां चीखपुकार मच गई।
3 of 6
घटनास्थल से मिली स्कूटी
- फोटो : अमर उजाला
गोविंदनगर की पार्षद कविता मित्तल, संजय मित्तल, प्रवेश रावत और अरविंद वर्मा ने बताया कि बच्चों के शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजन घटना को संदिग्ध मानकर चल रहे हैं। लोगों ने भी मामले में गहराई से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
4 of 6
बच्चों की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, तीनों किशोरों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि तीनों किशोरों के सिर पर चोट है। पुलिया से गदेरे में गिरने के बाद भी स्कूटी का सलामत रहना और नंबर प्लेट पर कपड़ा बंधा होना आशंका पैदा कर रहा है। परिजन शनिवार को हत्या का मुकदमा दर्ज कराएंगे।
5 of 6
बच्चों की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
आर्यन के पिता वीरेंद्र ने बताया कि कि उनका बेटा काशीरामपुर तल्ला के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। कुछ दिन पूर्व लकड़ी पड़ाव के कुछ युवकों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की थी। तब स्कूल के प्रधानाचार्य ने आर्यन को किशोरों के इरादे ठीक नहीं होने की बात कहते हुए उनसे न उलझने की सलाह दी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।