फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Investors Summit 2023 Agreement on investment crossing three lakh crore

Investor Summit: उत्तराखंड में निवेश पर करार...तीन लाख करोड़ पार, मिलेंगे रोजगार के अवसर

Thu, 07 Dec 2023 12:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Dec 2023 12:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि निवेशक सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य इकोलॉजी और इकोनॉमी को समन्वय बनाते हुए राज्य में अधिक से अधिक रोजगार सृजन है।

विज्ञापन
Uttarakhand Investors Summit 2023 Agreement on investment crossing three lakh crore
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आठ व नौ दिसंबर को होने वाला वैश्विक निवेशक सम्मेलन डेस्टिनेशन उत्तराखंड की थीम पर आधारित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। हम तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू कर चुके हैं। इन निवेश को जमीन पर उतारने के प्रयास शुरू हो चुके हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि निवेशक सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य इकोलॉजी और इकोनॉमी को समन्वय बनाते हुए राज्य में अधिक से अधिक रोजगार सृजन है। हमें सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए भविष्य में देवभूमि को अग्रणी राज्य बनाने के सपने को साकार करना है। सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में निवेशक सम्मेलन हो रहा है।
विज्ञापन


Investor Summit: देहरादून एयरपोर्ट पर ढोल-दमाऊ की थाप और तुलसी की माला पहनकर होगा डेलिगेट्स का स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देश को फाइव ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सिंगल विंडो सिस्टम पॉलिसी बेहतर और सरल है और निवेश को आकर्षित करने वाली है। बाबा केदार के धाम से निकली प्रधानमंत्री की शिव रूपी वाणी कि 21 सदी का यह तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा मूर्तरूप देने के लिए हमारी सरकार पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। हम इसके लिए अनवरत रूप से प्रयास करते रहेंगे।

अंबानी, अदाणी समेत कई नामी उद्यमी भी कर सकते हैं निवेश का एलान
वैश्विक निवेशक सम्मेलन में निवेश प्रस्ताव पर करार तीन लाख करोड़ पार होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बड़े उद्योग घरानों के उद्योगपतियों के साथ निवेश पर करार किया जाएगा। उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी भी देवभूमि उत्तराखंड में निवेश का एलान कर सकते हैं। प्रदेश सरकार अब तक हुए रोड शो व अन्य कार्यक्रमों में 2.50 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य पर एमओयू हस्ताक्षर कर चुकी है।


आठ हजार से अधिक निवेशक और उनके प्रतिनिधि होंगे शामिल
आठ व नौ दिसंबर को देहरादून के एफआरआई में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन में आठ हजार से अधिक निवेशक और उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी, संजीव पुरी, सज्जन जिंदल, बनमाली अग्रवाल, चरणजीत बनर्जी, बाबा रामदेव के अलावा स्पेन, स्लोवानिया, नेपाल, क्यूबा, ग्रीस, आस्ट्रिया, जापान, सऊदी अरब के राजदूत सम्मेलन में शामिल होंगे।

ये बड़े निवेश प्रस्ताव
जेएसडब्लू कंपनी पंप स्टोरेज प्लांट में 15 हजार करोड़, नैनी पेपर्स कंपनी पेपर पल्प प्रोजेक्ट में तीन हजार करोड़, एगर टेक्नोलॉजी कंपनी लीथियम ऑयन बैटरी रिसाइकिलिंग में दो हजार करोड़, आईटीसी कंपनी पेपर एंड पल्प में पांच हजार करोड़, हयाय ग्रुप फाइव स्टार होटल में दो हजार करोड़, खमास कंपनी टिहरी में आतिथ्य क्षेत्र में दो हजार करोड़ और लुलू समूह के साथ रिटेल, मॉल और आतिथ्य क्षेत्र में 1700 करोड़ के निवेश पर करार हो चुका है।

स्थान एमओयू हुए निवेश प्रस्ताव (राशि करोड़ में)

लंदन                12,500
दुबई                 15, 475
दिल्ली                26,575
चेन्नई                 10,150
बंगलुरु               4600
अहमदाबाद        24,000
मुंबई                 30, 200
हरिद्वार              37,820
रुद्रपुर               27,476
एनर्जी कॉन्क्लेव  40,000
शिक्षा                680

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed