फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में आग का कहर: 68 जगह धधके जंगल...पौड़ी में वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने फिर बरसाया 'राहत' का पानी

Tue, 07 May 2024 10:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 May 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Forest fire at 68 places in 24 hours Air Force helicopters again rained water in Pauri
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में जंगलों के धधकने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। एक दिन में वनाग्नि की 68 नई घटनाएं सामने आईं। अब तक आग 1316 हेक्टेयर जंगल को अपनी चपेट में ले चुकी है। उधर, मंगलवार को वन मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी जंगलों को बचाने के लिए मैदान में उतर गए। 





वहीं, पौड़ी-श्रीनगर हाईवे पर गडुवागाड के समीप, अदवानी व डोभ श्रीकोट के आरक्षित व सिविल क्षेत्रों में जंगल बीते सोमवार देर शाम से धधक रहे हैं। मंगलवार को यहां दिनभर जंगल जलते रहे। अदवानी के आरक्षित वनों की आग विकराल हुई तो आग बुझाने के लिए देहरादून से वायुसेना का हेलीकॉप्टर पहुंचा। हेलीकॉप्टर ने श्रीनगर डैम से पानी भरा और 5 से 6 चक्कर लगाकर अदवानी के जंगलों में लगी आग को बुझाया गया।

वन विभाग के मुताबिक, मंगलवार को गढ़वाल में पांच, कुमाऊं में 55 और वन्य जीव क्षेत्रों में आठ जगह जंगलों में आग लगी। इस दौरान 119.7 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आया है। अब तक आग की कुल 998 घटनाओं में 1316.12 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है।

वन अपराधों में अब तक 389 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 329 अज्ञात व 60 नामजद मामले हैं। नोडल अफसर बनाए गए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचने लगे हैं।

Uttarakhand Forest Fire: रील बनाने के लिए लगा दी जंगल में आग, डीजीपी बोले- लोगों की मानसिकता हो चुकी खराब

Uttarakhand Forest fire at 68 places in 24 hours Air Force helicopters again rained water in Pauri
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

वहीं, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रमुख वन संरक्षक को वनाग्नि निपटने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दोहराए। मुख्य वन संरक्षक (गढ़वाल एवं कुमाऊं) को वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के मकसद से अन्य अधीनस्थ विभागीय अधिकारियों के सक्रिय सहयोग से सभी संभव एवं कारगर उपाय सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री ने यह भी दोहराया कि स्थानीय स्तर पर शरारती तत्वों के वनाग्नि घटनाओं में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए।

Uttarakhand Forest fire at 68 places in 24 hours Air Force helicopters again rained water in Pauri
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पौड़ी में स्थानीय निवासी गौरव चंदोला ने बताया कि चंदोला राई व बैंग्वाड़ी गांव के जंगलों में आग लगने से चारों ओर धुंआ फैल गया। आग लगने से यहां से पौड़ी-श्रीनगर हाईवे पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Forest fire at 68 places in 24 hours Air Force helicopters again rained water in Pauri
जंगल में आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

वहीं डीएफओ सिविल सोयम प्रदीप कुमार धौलाखंडी ने बताया कि आरक्षित वन क्षेत्र के जंगलों की आग बुझाने के लिए देहरादून से हेलीकॉप्टर पहुंचा। साथ ही अन्य जगहों की आग बुझाने के लिए मौके पर टीम को भेज दिया गया है। कहा कि आग अभी डोभश्रीकोट व सतपुली के आस पास के क्षेत्रों में लगी हुई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Forest fire at 68 places in 24 hours Air Force helicopters again rained water in Pauri
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

उधर, बीते रविवार रात को गौचर के पास आग लगाने के आरोप में पकड़े गए चारों आरोपियों को वन विभाग ने जुर्माना लगाकर निजी मुचलके पर छोड़ दिया। धनुपर रेंज की रेंजर शिवांगी डिमरी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जुर्माना लगाया गया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed