फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Election 2022 : पहले उतारी चुनाव की थकान, फिर मतों के गुणा-भाग में जुटे, तस्वीरों में देखें कैसे बिता नेताओं का दिन

Thu, 17 Feb 2022 10:33 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Feb 2022 10:33 AM IST
सार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव की खुमारी उतारी। एक दिन पहले तक कार्यकर्ताओं की भीड़ से घिरे नेता अगले दिन अकेले घूमते रहे। पहले आराम किया और फिर रुझानों को लेकर मंथन किया। तस्वीरों में देखिए किसने कैसे बिताया दिन...

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: First the fatigue of the election came, then the candidates engaged in the multiplication of votes, see photos
उत्तराखंड चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

चुनाव के दौरान दिन रात एक करने वाले और एक-एक वोट पर नजर रखने वाले प्रत्याशियों ने मतदान के अगले दिन पहले तो चुनाव की थकान उतारी और फिर कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग क्षेत्र में मिले। मतों के आधार पर जीत के गुणा-भाग में जुट गए। किस बूथ तपर मैनेजमेंट कमजोर रहा और कहां के मतदाताओं का रुझान उनके पक्ष में रहा।

इस बारे में कार्यकर्ताओं से देर शाम तक प्रत्याशी चर्चा करते रहे। इसके अलावा प्रत्याशियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में फोन करके सियासी पंडितों और पत्रकारों से भी फीडबैक लिया।  एक दिन पहले तक कार्यकर्ताओं की भीड़ से घिरे रहने वाले ज्यादातर विधायक और प्रत्याशी मंगलवार को अकेले घूमते रहे।

सुबह ज्यादातर प्रत्याशी और कार्यकर्ता देर से घर से निकले। उन्होंने आराम करके चुनाव की थकान और खुमारी उतारी। परिवार के साथ समय भी बिताया। हालांकि दोपहर बाद प्रत्याशियों से मिलने के लिए कार्यकर्ता उनके घर, कार्यालय पर पहुंचे और मतों का गुणा-भाग करते नजर आए। देर शाम तक प्रत्याशियों के आवास और चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ता जुटे रहे। 
 

Uttarakhand Election 2022: First the fatigue of the election came, then the candidates engaged in the multiplication of votes, see photos
कैंट क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर - फोटो : अमर उजाला
कैंट क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर ने अपने नाती-पोतों के साथ वक्त बिताया। उन्होंने परिजनों के साथ चुनावों को लेकर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने कई जगह जाकर लोगों का आभार जताया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर घर जाकर उन्होंने मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा। फिर शास्त्रीनगर बस्ती जाकर वोटरों से मुलाकात की और उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने कपूर साहब के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए वोट डाले हैं, वह सभी का धन्यवाद करती हैं। 
Uttarakhand Election 2022: First the fatigue of the election came, then the candidates engaged in the multiplication of votes, see photos
कैबिनेट मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने पहल घर में समय बिताया और फिर काम में जुटे गए। डोभालवाला में अधिकारियों के साथ सीवर लाइन का काम करवाया। सरकारी आवास में उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कुछ देर बाद वह बीमार कार्यकर्ता को देखने और उसकी मदद करने के लिए पहुंचे। यहां से वह नेशविला रोड स्थित अपने आवास पर पहुंचे और खाना खाना। इस दौरान घर के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुट गए, जिनसे मुलाकात कर उन्होंने वोटिंग को लेकर चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: First the fatigue of the election came, then the candidates engaged in the multiplication of votes, see photos
रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ - फोटो : अमर उजाला
रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने आधे दिन तक सोकर चुनाव की थकान उतारी। हालांकि इस दौरान उनके आवास पर कार्यकर्ताओं के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया। बाद में वह काफी देर तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठे रहे और वोटों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कुल करीब एक लाख 10 हजार वोट पड़े हैं। कई बूथ ऐसे हैं, जहां भाजपा को 80 फीसदी तक वोट पड़ा है। कहा कि इस वर्ष पिछले चुनाव से भी ज्यादा वोटों से जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे। सरकार हमारी ही बनेगी। 
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: First the fatigue of the election came, then the candidates engaged in the multiplication of votes, see photos
कांग्रेस के कैंट क्षेत्र प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के कैंट क्षेत्र प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने सुबह परिवार के साथ समय बिताया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठे और चुनावों को लेकर चर्चा की। इससे पहले सुबह उन्होंने पत्नी के साथ योगाभ्यास किया। कुछ वक्त परिवार के साथ बिताने के बाद उन्होंने पत्रकारों से मुलाकात की। लंच करने के बाद वह चुनाव कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मंत्रणा की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से आए कार्यकर्ताओं से वोटिंग को लेकर फीडबैक लिया। कहा कि कार्यकर्ताओं ने बताया कि वोटिंग के दौरान कांग्रेस के बस्तों पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed