Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तरकाशी हिमस्खलन: एक साल बाद मिले बेटे के शव को देख बिलख पड़े परिजन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई, तस्वीरें

Fri, 06 Oct 2023 12:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश/हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश/हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Oct 2023 12:54 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Draupadi Ka Danda 2 avalanche Soldier Vinay Panwar Funeral after one Year Family Crying
ले.कर्नल विनय पंवार को दी अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन में लापता निम के प्रशिक्षु पर्वतारोही का शव एक साल बाद बरामद हुआ। शव की पहचान नौसेना में नाविक विनय पंवार के रूप में हुई। एक साल बाद बेटे के शव को देख परिजन बिलख पड़े।



शुक्रवार सुबह नाविक विनय का शव प्रशासन व नौसेना के अधिकारी हरिद्वार के हरिपुरकलां स्थित उनके आवास पर लेकर पहुंचे। यहां पार्थिव शरीर को केवल दस मिनट के लिए रखा गया। इसके बाद खड़खड़ी शमशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सेना के जवानों ने सलामी दी।

द्रौपदी का डांडा-2 हिमस्खलन: एक साल बाद बर्फ में दबा मिला लापता पर्वतारोही का शव, 28 हुई मृतकों की संख्या

Trending Videos
Uttarakhand Draupadi Ka Danda 2 avalanche Soldier Vinay Panwar Funeral after one Year Family Crying
ले.कर्नल विनय पंवार को दी अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

बीते साल नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स के करीब 34 प्रशिक्षुओं का दल डोकरानी बामक ग्लेशियर क्षेत्र से लगी द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के लिए गया था जो आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे।

Uttarakhand Draupadi Ka Danda 2 avalanche Soldier Vinay Panwar Funeral after one Year Family Crying
ले.कर्नल विनय पंवार को दी अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें दो प्रशिक्षु लापता चल रहे थे। इनमें नौसेना में नाविक विनय पंवार व आर्मी मेडिकल कोर में चिकित्सक लेफ्टिनेट कर्नल दीपक वशिष्ट शामिल थे। गत चार अक्तूबर को हादसे की बरसी के दिन दोबारा से चोटी आरोहण के लिए पहुंचे निम के दल ने लापता प्रशिक्षुओं में से एक का शव क्रैवाश से बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Draupadi Ka Danda 2 avalanche Soldier Vinay Panwar Funeral after one Year Family Crying
ले.कर्नल विनय पंवार को दी अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर पहुंचे नौसेना ने पुलिस से शव लेने की कार्रवाई पूरी की। निम के उप प्रधानाचार्य मेजर देवल वाजपेयी ने बताया कि दूसरे लापता प्रशिक्षु पर्वतारोही की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Draupadi Ka Danda 2 avalanche Soldier Vinay Panwar Funeral after one Year Family Crying
उत्तरकाशी में हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि पिछले साल पूरा परिवार बेटे विनय की शादी की तैयारियों में लगा था, तब उसके हिमस्खलन हादसे में लापता होने की खबर आई थी। बावजूद इसके परिवार चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठा रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed