फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Draupadi Ka Danda 2 avalanche Dead Body of missing Mountaineer found after One year

द्रौपदी का डांडा-2 हिमस्खलन: एक साल बाद बर्फ में दबा मिला लापता पर्वतारोही का शव, 28 हुई मृतकों की संख्या

Thu, 05 Oct 2023 02:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Oct 2023 02:46 PM IST
सार

चार अक्तूबर 2022 को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के  34 प्रशिक्षुओं का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। इस दौरान 27 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Draupadi Ka Danda 2 avalanche Dead Body of missing Mountaineer found after One year
उत्तरकाशी में हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन हादसे के एक साल बाद आज गुरुवार को एक लापता पर्वतारोही का शव बरामद हुआ है। दूसरा पर्वतारोही अब भी लापता है। अब हादसे में मृतकों की संख्या 28 हो गई है। 

विज्ञापन


चार अक्तूबर 2022 नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के इतिहास में वह तारीख थी जिसने निम प्रबंधन को कभी न भूलने वाला गम दिया। निम के 34 प्रशिक्षुओं का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गया था जिसमें कुल 27 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


वहीं, दो लोग उत्तराखंड से नौसेना में नाविक विनय पंवार व हिमाचल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट लापता चल रहे थे। गुरुवार को एक शव मिला, जिसकी शिनाख्त विक विनय पंवार के रूप में हुई। शव को जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड : उत्तरकाशी में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3.2 रही तीव्रता, किसी हानि की सूचना नहीं

उत्तरकाशी ने सविता और नौमी को खोया था

हादसे में उत्तरकाशी जनपद ने एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल व पर्वतारोही नौमी रावत को खोया था। दोनों प्रशिक्षुओं के दल में बतौर प्रशिक्षक शामिल थी। जिनकी मौत की खबर ने उनके परिवार सहित जिले को कभी न भूलने वाला गम दिया। सविता ने बहुत कम समय में पर्वतारोहण के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed