फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छह करोड़ की लाइटिंग से जगमगाया उत्तराखंड का ये पुल, दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज को दे रहा टक्कर, तस्वीरें...

Sun, 08 Nov 2020 04:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Nov 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Dobra Chanthi Bridge illuminated with Six Crore Rupees Multicolour Lighting, beat delhi signature Bridge
डोबरा चांठी पुल - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड का डोबरा-चांठी पुल देश का सबसे लंबा सस्पेंशन ब्रिज तो है ही साथ ही बेहद खूबसूरत भी है। इस पुल पर छह करोड़ की आधुनिक तकनीकी से युक्त मल्टी कलर लाइटिंग की गई है। जिससे यह रात के समय बेहद ही खूबसूरत नजर आता है। यह पुल दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज को भी टक्कर दे रहा है।

Uttarakhand: Dobra Chanthi Bridge illuminated with Six Crore Rupees Multicolour Lighting, beat delhi signature Bridge
- फोटो : अमर उजाला

टिहरी जिले में पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए इस पुल को आकर्षक बनाया गया है। रंग बिरंगी लाइटों से रात के समय यह पुल राष्ट्रपति भवन, नार्थ, साउथ ब्लाक से लेकर दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज की तरह रोशनी से जगमगाता है। 

Uttarakhand: Dobra Chanthi Bridge illuminated with Six Crore Rupees Multicolour Lighting, beat delhi signature Bridge
- फोटो : अमर उजाला

इस पुल को खास तकनीकों से बनाया गया है। पुल के आसपास हाई पावर स्ट्रीट लाइटें, इलेक्ट्रानिक ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम भी लगाया गया है। यदि कोई वाहन जबरन जाने की कोशिश करेगा तो यह डिवाइस के रेड सिग्नल देकर उसे रोकने के साथ ही कंट्रोलर को भी इसकी सूचना देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: Dobra Chanthi Bridge illuminated with Six Crore Rupees Multicolour Lighting, beat delhi signature Bridge
- फोटो : अमर उजाला

14 साल बाद बनकर तैयार हुआ डोबरा-चांठी पुल 42 किलोमीटर लंबी टिहरी झील के ऊपर बना है। यह पुल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने के साथ ही प्रतापनगर क्षेत्र में जनता की आर्थिकी में सुधार का भी जरिया बनेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand: Dobra Chanthi Bridge illuminated with Six Crore Rupees Multicolour Lighting, beat delhi signature Bridge
- फोटो : अमर उजाला

यह पुल 295.92 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इसकी कुल लंबाई 725 मीटर है जिसमें 440 मीटर झूला पुल है। इस पुल के बनने से टिहरी के प्रतापनगर क्षेत्र के लोगों को अब 50-60 किमी अतिरिक्त सफर तय नहीं करना पड़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed