फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand coronavirus latest news : celebrates request to public stay home in this unique way

Uttarakhand Lockdown : कह रहे हैं सितारे, घर पर ही रहो प्यारे...कुछ इस तरह सेलिब्रिटीज कर रहे जनता से अपील

Sat, 25 Apr 2020 10:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Apr 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand coronavirus latest news : celebrates request to public stay home  in this unique way
अभिनेत्री और गायिका रूप दुर्गापाल

‘सहमी हुई है रात, हर शख्स उदास है, जागा हुआ है चांद सुबह की उम्मीद में...।’ कोरोना महामारी के इस दौर में हर शख्स सहमा हुआ है और इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए घरों के भीतर है। इन लोगों में आम से लेकर खास लोग शामिल हैं, जिन्हें हमारी तरह उम्मीद है कि महामारी मुक्त सुबह जल्द आएगी।

विज्ञापन


किसी ने ठीक ही कहा है कि ‘भीड़ के खौफ से घर की ओर लौट आया, घर से जब शहर में तन्हाई की तलाश में निकला'। यह बात सही है कि घर में भी ज्यादा समय बैठे रहना किसी को भी अच्छा नहीं लगता है। यह बात हमारे आपकी तरह इन इन सितारों पर भी लागू होती है। सितारे अपने खाली वक्त का सदुपयोग किसी न किसी रचनात्मक गतिविधि के जरिए कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोई मराठी सीख रहा है तो किसी ने लावारिस पशुओं कोे भोजन कराने का जिम्मा संभाल लिया है तो कोई किताबें पढ़कर अपना समय व्यतीत कर रहा है। अमर उजाला संवाददाता दीपक सिंह नेगी ने जब इन कलाकारों से लॉकडाउन के दौरान उनकी दिनचर्या पर बात की और जनता के लिए संदेश पूछा तो सभी का एक सुर में कहना था कि ‘कह रहे हैं सितारे, घर पर ही रहो प्यारे...’

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का साथ बीत रहा क्वालिटी समय

हल्द्वानी के दामाद चरित्र अभिनेता विजेंद्र काला ने बताया कि इस समय का सदुपयोग वह परिवार के साथ बिता कर कर रहे हैं। हालात कब सामान्य होंगे इसका कोई पता नहीं तो हम सबकी भलाई इसी में है कि हम घर पर ही रहे और घर के कामों में खुद को व्यस्त रखें।

बताया कि इन दिनों वह सफाई, बर्तन धोने आदि में मदद कर रहे हैं और बचे हुए समय में फिल्म और समाचार देखकर व्यतीत कर रहे हैं। उनका कहना है कि परिवार के साथ ये समय कब बीत रहा है पता ही नहीं चलता।

स्कैचिंग और गायन कर रही रूप दुर्गापाल

ये मुश्किल भरा समय है। हर निगेटिव में पॉजिटिव ढूंढने में जरूरत है। इस समय में रोने के बजाय रचनात्मक गतिविधियों में बिताना चाहिए। अभिनेत्री और गायिका रूप दुर्गापाल को गाने और स्कैचिंग का शौक है। इन दिनों वह स्कैच बनाने के साथ ही संगीत का अभ्यास कर रहे हैं।

इसके अलावा वह इस समय का सदुपयोग करते हुए मराठी सीख रही हैं। रूप तनाव से बचने के लिए योग कर रही हैं। उन्होंने लोगों से समय का सदुपयोग कर घर की सफाई करने और सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा है।

किताबें पढ़कर समय बिता रहीं सुकृति

मूलरूप से नैनीताल की रहने वाली अभिनेत्री सुकृति कांडपाल का कहना है कि लॉकडाउन ने हमको मौका दिया है हिक अम अपनी आम जिंगदी की दौड़भाग को भूलकर अपने परिवार, घर और जीवन के महत्व को समझे। बताया कि इन दिनों उनका ज्यादातर समय खाना बनाने, व्यायाम करने और किताबें पढ़कर बीतता है।

इसके अलावा वह रोजाना बिल्डिंग में रहने वाली अपनी एक मित्र के साथ आसपास के 28 कुत्तों को भी खाना खिला रही हैं। उन्होंने कहा कि बाबा नीब करोरी सब विपदाएं हरेंगे, जल्द सब ठीक होगा।

फेसबुक के जरिये लोगों को जागरूक कर रहे पांडे जी

अभिनेता हेमंत पांडे फेसबुक के माध्यम से लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वह रोजाना देश में हो रही गतिविधियों पर अपनी त्वरित टिप्पणी भी दे रहे हैं। इसके अलावा पांडे जी अपने चुलबुले अंदाज में लोगों से अफवाहों मेें न आकर सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर हम लोग अभी नहीं संभले तो फिर देर हो जाएगी।

लावारिस कुत्तों को खाना खिला रही त्विशा

अभिनेत्री त्विशा भट्ट इन दिनों ज्यादातर समय घर पर ही अपने पति तवीश पंत के साथ बिता रही हैं। उनका कहना है कि यह कठिन समय और हम सबको एकजुट होकर इससे बाहर आना है। बकौल त्विशा वह इन दिनों लावारिस कुत्तों को खाना खिला रही है, साथ ही नए व्यंजन बनाकर अपने समय का सदुपयोग कर रही हैं। उन्होंने लोगों से घर पर ही रहने की अपील की है।

किताबें पढ़कर समय बिता रही है नीना गुप्ता

वेटरेन एक्टर्स नीना गुप्ता इन दिनों अपने पति के साथ मुक्तेश्वर में हैं। उन्होंने अपनी बात कुछ इस अंदाज में कही... दिन को ही हो गई रात सी, लगता कालजयी होगी,......मत उदास हो, कल फिर नई सुबह होगी...। फिलहाल वह किताबें पढ़कर अपना समय व्यतीत कर रही हैं।

इसके अलावा पहाड़ के खुशनुमा मौसम में वह योग भी कर रही हैं। नीना ने सभी लोगों से घरों में रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed