फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनिया के नाम पर कांग्रेस में दबाई जा रही पदाधिकारियों की आवाज

Mon, 03 Oct 2016 01:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Oct 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand congress threat sonia gandhi name
- फोटो : BBC

मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की कांग्रेस हाईकमान के पास हाजिरी के बाद कुछ दिन तक सरकार और प्रदेश संगठन के बीच बनी शांति एक बार फिर भंग हो गई।

uttarakhand congress threat sonia gandhi name
किशोर उपाध्याय और हरीश रावत - फोटो : file photo

मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की कांग्रेस हाईकमान के पास हाजिरी के बाद कुछ दिन तक सरकार और प्रदेश संगठन के बीच बनी शांति एक बार फिर भंग हो गई। अब संगठन के कई आला पदाधिकारियों ने सीधे-सीधे सरकार पर आरोप लगाया कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम पर धमकाया जा रहा है।
 

uttarakhand congress threat sonia gandhi name
गोविंद कुंजवाल - फोटो : file photo

संयुक्त बयान जारी कर इन पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल पर भी निशाना साधा और संवैधानिक पद पर रहते हुए पार्टी संगठन पर उंगली उठाने का आरोप लगाया। साथ ही पीडीएफ के नाम पर संगठन को हाशिये पर धकेलने की बात भी कही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand congress threat sonia gandhi name
किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo

इधर, प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई आज हरिद्वार में होने वाली बैठक में स्पष्ट किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार का कहना है कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है, सभी अपने सुझाव दे सकते हैं।
 

विज्ञापन
uttarakhand congress threat sonia gandhi name
हरीश रावत - फोटो : Self

रविवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एसपी सिंह, साहित्य संवर्द्धन कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. आनंद सुमन सिंह, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री तरुण पंत, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूड़ी, हरिकृष्ण भट्ट, मनीष कर्णवाल, दीपक बलूटिया, सुरेश गौरी और सरिता नेगी ने संयुक्त बयान जारी किया। इन्होंने राज्य सरकार में शामिल निर्दलीय विधायकों के बार-बार कांग्रेस संगठन के बारे में की जा रही टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed