फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM ने दिया भाईचारे का पैगाम, पवित्र रमजान में किया रोजा इफ्तार

Mon, 04 Jul 2016 04:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, भगवानपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, भगवानपुर Updated Mon, 04 Jul 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand CM harish rawat went in roza iftar program
Uttarakhand CM harish rawat went in roza iftar program - फोटो : amar ujala

रमजान के पावन मौके पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाई चारे का पैगाम दिया। रोजा इफ्तार कार्यक्रम सद्भाव का संदेश देते हैं। लोगों को आपसी गिले-शिकवे भूलकर ईद मनानी चाहिए।

CM ने दिया भाईचारे का पैगाम, प‌वित्र रमजान में किया रोजा इफ्तार

Uttarakhand CM harish rawat went in roza iftar program
Uttarakhand CM harish rawat went in roza iftar program

रविवार को भगवानपुर में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में हरीश रावत ने कहा कि रमजान का महीना साल के सभी महीनों से अलग है। रमजान के महीने में रोजेदार देश की तरक्की एवं अमन चैन की दुआ मांगते हैं। उन्होंने कहा कि इंसानियत से बढ़कर कोई मजहब नहीं होता। उत्तराखंड की संस्कृति भाईचारे की मिसाल पेश करती रही हैं।

CM ने दिया भाईचारे का पैगाम, प‌वित्र रमजान में किया रोजा इफ्तार

Uttarakhand CM harish rawat went in roza iftar program
Uttarakhand CM harish rawat went in roza iftar program

क्षेत्र के विकास के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। दिवंगत मंत्री सुरेंद्र राकेश की सभी सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि अति पिछड़े घाड़ क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार में विस्तृत योजना तैयार की गई है। जिसके तहत कई योजनाओं पर काम अंतिम चरण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM ने दिया भाईचारे का पैगाम, प‌वित्र रमजान में किया रोजा इफ्तार

Uttarakhand CM harish rawat went in roza iftar program
Uttarakhand CM harish rawat went in roza iftar program

विधायक ममता राकेश ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों सहित तमाम विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिससे लोगों की आमदनी और विकास दोनों हो रहा है। साथ ही लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराया जा रहा है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ रोजा इफ्तारी में भाग लिया।

विज्ञापन

CM ने दिया भाईचारे का पैगाम, प‌वित्र रमजान में किया रोजा इफ्तार

Uttarakhand CM harish rawat went in roza iftar program
Uttarakhand CM harish rawat went in roza iftar program

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा, मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष राकेश, पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी, कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय कुमार कश्यप, सुबोध राकेश, देवेंद्र अग्रवाल, सुशील, बरखा रानी, महावीर चौधरी, राव फरमूद, श्रीकांत चौधरी, डा. पहल सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पनियाला गांव में पहुंचकर डीसीबी के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता रविंद्र पनियाला के पिता के निधन पर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। मौके पर सुरेंद्र सिंह पनियाला, राव मुनफैत, राव अफजल चेयरमैन, राव ताज मोहम्मद, राव तनवीर, राव नबील, राव नावेद आदि मौजूद रहे।

Published By : Nirmala Suyal

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed