फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमोली आपदा: जल प्रलय में फंसे विक्रम ने 30 मिनट तक देखा तबाही का मंजर, आपबीती पढ़कर कांप जाएंगी रूह...

Tue, 09 Feb 2021 09:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Feb 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli Glacier Burst News: Victim vikram Told Horrible story of disaster
आपदा में बचे विक्रम - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली जिले में बीते रविवार को आई प्राकृतिक आपदा में घायल हुए विक्रम सिंह चौहान ने 30 मिनट तक जल प्रलय से तबाही का मंजर देखा है। विक्रम मानते हैं कि मां भगवती के आशीर्वाद से ही वह आज जीवित हैं। तबाही में गंभीर रूप से घायल हुए विक्रम इन दिनों दून अस्पताल में भर्ती हैं।

Uttarakhand Chamoli Glacier Burst News: Victim vikram Told Horrible story of disaster
आपदा में बचे विक्रम - फोटो : अमर उजाला

मूल रूप से लामबगड़ निवासी विक्रम ने कहा कि शरीर में आए जख्म तो समय के साथ भर जाएंगे, लेकिन आंखों के सामने देखा मंजर वह शायद ही कभी भूल पाएं। विक्रम ने बताया कि वह जहां पर खड़े थे वहां अचानक करीब 20 मीटर ऊपर पानी आ गया। पानी की तीव्रता अधिक होने से वह जल प्रलय की चपेट में आ गए। करीब 15 मिनट तक पानी में रहे विक्रम बताते हैं कि बर्फीले पानी से उनके शरीर का हर अंग सुन हो गया था। 

Uttarakhand Chamoli Glacier Burst News: Victim vikram Told Horrible story of disaster
चमोली में आपदा - फोटो : अमर उजाला

पानी के साथ आने वाला मलबा, पत्थर, बोल्डर आदि उनके शरीर को चोट पहुंचा रहे थे। उनके साथियों की बात करने पर उनकी आंखों में आंसू आ गए। बताया कि जहां वह मौजूद थे। वहां से ग्लेशियर की दूरी करीब ढाई किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli Glacier Burst News: Victim vikram Told Horrible story of disaster
चमोली में आपदा - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि ऋषिगंगा में आई जल प्रलय के तीसरे दिन तपोवन जल विद्युत परियोजना की सुरंग में रेस्क्यू अभियान चला रहे आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान शाम ढलने तक अंदर फंसे 35 मजदूरों तक नहीं पहुंच सके। अब जिंदगी की तलाश में नौसेना के मैरीन कमांडो को लगाया गया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli Glacier Burst News: Victim vikram Told Horrible story of disaster
आपदा में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते जवान - फोटो : अमर उजाला

एनडीआरएफ ने ड्रोन से भी आपदा क्षेत्र का जायजा लिया है। मंगलवार को एक पुलिसकर्मी समेत चार शव और मिले। देर शाम तक सुरंग से गाद हटाकर रास्ता बनाने का काम जारी था। फिलहाल आपदा के दौरान लापता हुए 174 लोगों का अभी भी पता नहीं चल सका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed