{"_id":"6022d1ac8ebc3ed2703165ce","slug":"uttarakhand-chamoli-glacier-burst-news-people-reached-tapovan-to-search-missing-family-members","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चमोली आपदा: न खाने की सुध, न पानी पीने का होश, बस अपनों की तलाश में जुटे हैं लोग, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली आपदा: न खाने की सुध, न पानी पीने का होश, बस अपनों की तलाश में जुटे हैं लोग, तस्वीरें...
प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, तपोवन (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
चमोली में आपदा के बाद अपनों की खोज में परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड की ऋषि गंगा की जल प्रलय के बाद अपनों की तलाश में पहुंचे परिजनों का तपोवन और रैणी गांव में जमघट लगा हुआ है। उन्हें न खाने की सुध, न पानी पीने का होश, वे किसी भी तरह से अपने परिजनों को ढूंढने में लगे हैं। बाहरी प्रदेशों से भी अपनों की खोज में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
2 of 6
चमोली में आपदा के बाद अपनों की खोज में परिजन
- फोटो : अमर उजाला
प्रभावित क्षेत्र तपोवन औैर ऋषि गंगा परियोजना के आसपास जहां भी मलबे में शव मिलने की सूचना मिल रही है लोग बदहवास हालत में वहीं दौड़ रहे हैं। वे अपनों की एक झलक पाने को बेताब दिख रहे हैं, जिन लोगों के परिजन अभी भी सुरंग में फंसे हैं, वे तपोवन बाजार के समीप ही एक टीले में बैठकर दिनभर परियोजना सुरंग में रेस्क्यू टीमों को उम्मीद भरी नजरों से निहार रहे हैं।
3 of 6
चमोली में आपदा के बाद अपनों की खोज में परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के नक्कुड़ से रैणी गांव पहुंचे जाकिर, गुलजार औैर नसीम ने बताया कि उनके भाई रिजवान, माजिद औैर अब्दुल ऋषि गंगा परियोजना में कार्यरत थे। जल प्रलय के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। वे दिनभर रैणी क्षेत्र में हाथ में अपने भाइयों की फोटो और नाम लिखे पर्चे को लेकर लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आपदा के बाद अपनों की खोज में परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पोखरी ब्लॉक के मसौली गांव निवासी शिशुपाल भी अपने भाई सत्यपाल की तलाश में तीन दिनों से तपोवन में भटक रहा है, जिस टनल में टनों मलबा घुसा है सत्यपाल वहां बिजली फिटिंग का कार्य कर रहा था। शिशुपाल ने बताया कि सुरंग में फंसे 35 लोगों में सत्यपाल भी है। चमोली जिले के गाड़ी गांव निवासी सुरेंद्र गड़िया ने बताया कि अपनों की तलाश में परिजन भूखे-प्यासे तपोवन और रैणी में भटक रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
चमोली में आपदा
- फोटो : अमर उजाला
धौलीगंगा और तपोवन परियोजना क्षेत्र में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में लोग अपनों के मिलने की उम्मीद में बैठे हैं। वहीं अपनों की तलाश में परिजनों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। जोशीमठ क्षेत्र के किमाणा गांव के धर्म सिंह सड़क किनारे एक पत्थर पर बैठे नदी को निहारते रहे। उन्होंने कहा कि उनका भतीजा इस आपदा में लापता हो गया है। उसी की तलाश में यहां पहुंचे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।