{"_id":"611d485a34d28e17932c46e9","slug":"uttarakhand-ajay-bhatt-jan-ashirwad-yatra-news-farmers-protest-against-yatra-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन आशीर्वाद यात्रा: रुद्रपुर में किसानों ने केंद्रीय राज्यमंत्री को दिखाए काले झंडे, पुलिस से हुई नोकझोंक, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आशीर्वाद यात्रा: रुद्रपुर में किसानों ने केंद्रीय राज्यमंत्री को दिखाए काले झंडे, पुलिस से हुई नोकझोंक, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के रुद्रपुर में केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री बनने के बाद जन आशीर्वाद यात्रा के साथ पहली बार रुद्रपुर पहुंचे अजय भट्ट को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने अलग-अलग समूहों में बंटकर भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को काले झंडे दिखाए। किसान तीन घंटे तक पुलिस से उलझते और उसको दौड़ाते रहे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर 59 किसानों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें दो घंटे बाद छोड़ा गया।
बुधवार सुबह 11 बजे तराई किसान संगठन, भाकियू टिकैत, भाकियू चढूनी, अखिल भारतीय किसान सभा सहित अन्य किसान संगठनों के लोग गदरपुर रोड स्थित ग्रीन पार्क के समीप काले झंडे और संगठन के झंडे लेकर एकत्र हुए। कुछ किसान पाम ग्रीन सिटी कॉलोनी और अन्य जगहों पर समूह में एकत्र थे।
वे कृषि कानूनों के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच करीब 12 बजे पुलिस ने पांच किसान नेता गुरसेवक सिंह, इमरान खान, मनजिंदर सिंह, विक्रम सिंह और जगरुप सिंह को हिरासत में लिया तो हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ किसानों की नोंकझोक भी हुई। किसानों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस को खूब भागदौड़ करनी पड़ी।
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जगह-जगह विरोध के लिए खड़े किसानों सलविंदर सिंह कलसी, साहब सिंह सेखो, अजविंदर सिंह, अमरदीप सिंह, मंदीप सिंह, संतोख सिंह सहित अन्य किसानों को जबरन पकड़कर बसों में डालना शुरू कर दिया।
2 of 6
जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
सोनिया होटल के पास पहुंचे पूर्व विधायक नारायण पाल सहित 24 किसानों को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। किसान नेता गुरसेवक सिंह ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। किसान यह पूछने आए थे कि वाद कब पूरा होगा, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाए भाजपा के दबाव में उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।
3 of 6
जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सभी किसानों को हिरासत में लिया तो इसके बाद हाईवे से जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्री भट्ट के साथ कारों का काफिला गुजरा। लेकिन सामिया कालोनी के सामने भाकियू (चढूनी) के किसान काफिले को काले झंडे दिखाने में सफल रहे। एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए किसानों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर ऊधमसिंह नगर के साथ ही रामपुर जिले से भी जनआशीर्वाद यात्रा का विरोध करने के लिए किसान पहुंचे थे। किसानों का विरोध थामने के लिए एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, एएसपी काशीपुर प्रमोद कुमार के साथ ही रुद्रपुर, ट्रांजिट कैंप, दिनेशपुर, पंतनगर, गदरपुर, केलाखेड़ा सहित अन्य थानों का पुलिस फोर्स भी पहुंचा था।
विज्ञापन
5 of 6
जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने किसानों की गिरफ्तारी शुरू की तो किसानों ने दौड़ लगा दी। कुछ किसान कारों में भी थे। पाम ग्रीन कॉलोनी के पास स्कार्पियो सवार किसानों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो केलाखेड़ा एसओ के पैर पर टायर चढ़ गया। इसके बाद आवेश में आए पुलिसकर्मियों ने कार पर डंडे मारकर उसमें सवार दोनों किसानों को हिरासत में ले लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।