22 साल की उम्र में एक लड़के आरजी ने अपने रैप सांग से अनोखी मुहिम छेड़ी है। उसने अपने रैप के जरिए दुष्कर्म और महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई।
2 of 5
Rape, Gangrape, Acid Attack
देशभर में बढ़ रहे यौन अपराधों से काशीपुर की प्रगति विहार कॉलोनी निवासी युवा रैपर आरजी बेहद आहत हैं। मुंबई को कर्मस्थली बना चुके आरजी ने क्यों शीर्षक से एक रैप तैयार किया है। हिप हॉप संगीत का उपयोग कर रैपर ने बढ़ते दुष्कर्मों पर चोट की है। यह शो 28 मई को मुंबई में आयोजित होगा।
22 वर्षीय रैपर एएआर जेड का कहना है कि महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने क्यों शीर्षक से रैप तैयार किया है। इसमें संगीत ट्राई एंगल्स के रिंगजो बोर्थकुर का है, साथ ही इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर सौगत भट्टाचार्य हैं।
इस शो के माध्यम से बलात्कार के मामलों को लेकर ऐसे सवाल उठाए गए हैं, जिसका जवाब इंसान को खुद खोजना है।
आरजी बताते हैं कि जब वह 16 साल के थे तो निर्भया कांड हुआ था। उस समय की टीस से उन्होंने यह लिखा। उन्होंने कहा कि हम जागरूक करने के लिए कोशिश कर ही सकते हैं। उन्होंने दिल्ली की बिग डांस एकेडमी में तीन साल डांस सीखा। बेटे की इस उपलब्धि पर पिता राजेश शर्मा व माता प्रतिभा शर्मा ने अपने को गर्व महसूस कर रहे हैं।