फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Union Home Ministry Secretary Sushil Kumar in uttarakhand

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद उत्तराखंड की सीमा पर मोदी सरकार की नजर

Fri, 30 Sep 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Sep 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
Union Home Ministry Secretary Sushil Kumar in uttarakhand
PM MODI

उत्तराखंड से लगी चीन, नेपाल और तिब्बत की सीमाओं पर मजबूत तंत्र स्थापित करने के मकसद से केंद्रीय गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन विभाग के सचिव सुशील कुमार शुक्रवार को देहरादून पहुंचे।

विज्ञापन


वह दो अक्तूबर तक सीमाओं का आंकलन करने के साथ ही यहां इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह से भी मिलेंगे। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देशभर में अलर्ट है।
विज्ञापन


इस बीच शुक्रवार को गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन विभाग के सचिव सुशील कुमार दून पहुंचे। शनिवार को वह देहरादून से केदारनाथ होते हुए गौचर भी जाएंगे। यहां 8वीं बटालियन हेडक्वार्टर में बैठक लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के अधिकारियों से करेंगे बात

Union Home Ministry Secretary Sushil Kumar in uttarakhand
मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह (बाएं) - फोटो : amar ujala

इसके बाद सुशील कुमार चीन सीमा से सटे गांव माणा जाएंगे। यहां माणा पोस्ट पर वह भ्रमण करेंगे।

इसके बाद वह शाम को मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह और प्रदेश सरकार के अन्य अधिकारियों से बातचीत करेंगे। रात को फिर दून में ही स्टे करेंगे। दो अक्तूबर को सुशील कुमार रिमखिम पोस्ट जाएंगे, जहां वह जवानों से बात करेंगे। इसके बाद जोशीमठ जाएंगे।

जोशीमठ से वह आईटीबीपी के सीमाद्वार स्थित परिसर आएंगे और शाम को दिल्ली लौट जाएंगे। उनकी इस विजिट को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर बढ़े तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रदेश में चीन सीमा पर अभी काफी काम बचा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके बाद उसी के मुताबिक केंद्र सरकार अपनी सीमाओं पर और मजबूत पहरेदारी कर सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed