फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुप्ता बंधुओं के बंगले में ऐसी चीजें देखकर हैरत में आए अधिकारी, जैकब जुमा से जुड़ा है कनेक्शन

Thu, 08 Mar 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 Mar 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
unexplainable things found in gupta brothers house jacob zuma case
gupta brothers house

जानिए कौन है ये गुप्ता बंधु, जिनके बंगले में ऐसी चीजें मिली जिसने सबको हिला कर रख दिया।

unexplainable things found in gupta brothers house jacob zuma case
gupta brothers house

यहां की शानों शौकत देखकर आयकर विभाग के अधिकारी भी हैरान रह गए। यहां रखी हर चीज इस बात की गवाह है कि गुप्ता बंधुओं के पास कितनी अकूत दौलत है। यहां शानदार स्विमिंग पूल है तो साथ ही अधिकतर चीजें विदेशी हैं। अधिकारियों ने जांच की तो 43 हजार रुपये की चप्पल का पूरा शोकेस देखकर हैरान रह गए। 36 घंटे बाद भी डालनवाला स्थित बंगले में कार्रवाई जारी है।

unexplainable things found in gupta brothers house jacob zuma case
AJAY GUPTA HOUSE

मंगलवार को सुबह नौ बजे आयकर विभाग की 14 टीमों के 150 अधिकारी और कर्मचारियों ने गुप्ता बंधुओं (अतुल गुप्ता, अजय गुप्ता और राजेश गुप्ता) के डालनवाला स्थित आवास में छापा मारा। कुछ टीमें देहरादून में आईं तो कुछ टीमें सहारनपुर स्थित प्रतिष्ठानों पर पहुंचीं। गुप्ता बंधुओं के बंगले में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल है। घर के भीतर रेंज रोवर जैसी कई महंगी गाड़ियां खड़ी हुई हैं। आलीशान सोफा है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। घर में करीब 50-50 लाख रुपये कीमत के कई झूमर लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
unexplainable things found in gupta brothers house jacob zuma case
Jacob Zuma

बंगले के एक कोने में अलग-अलग रंग और साइज के चप्पल और जूते रखे हैं। इनकी जांच की तो दाम देखकर अफसर अचरज में पड़ गए। एक-एक जोड़ी चप्पल 43-43 हजार रुपये की निकली। घर में बनी किचेन अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। यहां रखा हुआ पूरा सामान इस बात की गवाही दे रहा है कि गुप्ता बंधुओं ने अपनी सुख-सुविधाएं जुटाने में कितना पैसा खर्च किया है।

विज्ञापन
unexplainable things found in gupta brothers house jacob zuma case
jacob zuma,

रेड के पहले ही दिन आयकर विभाग की टीम ने मौके से 3.25 करोड़ रुपये की ज्वैलरी जब्त की है, जिसकी अभी जांच की जा रही है। गुप्ता बंधु बाहर हैं लेकिन उनके रिश्तेदार इस रेड की सूचना मिलते ही पहुंच गए। आयकर सूत्रों के मुताबिक घर में आधुनिक जिम भी है। पूरा बंगला करीब 15 बीघा जमीन पर बना हुआ है। बंगले में करीब 10 नौकर काम करते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed